लड़की ने कपड़े उतारे, अश्लील हरकतें करते हुए वीडियों बनाई 74 वर्षीय व्यक्ति के साथ : वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 8 लाख 55 हजार की आनलाईन की ठगी – : गढ़शंकर पुलिस ने धारा 420 तहत अज्ञात लोगो पर किया मामला दर्ज

by

गढ़शंकर : आनलाईन अशलील वीडियों बनाकर 74 वर्षीय व्यक्ति के साथ 8 लाख 55 हजार रूपए की ठगी के मामले में गढ़शंकर पुलिस ने आनलाईन ठगी करने के आरोप में अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव सीहवां के 74 वर्षीय गुरदेव सिंह पुत्र गंधरव सिंह ने एसएसपी होशियारपुर को दी शिकायत के मुताबिक गुरदेव सिंह राणा दक्षिण हरियाणा बिजली निगम से सेवानिवृत है ओर 13 अप्रैल, 2023 को गुरदेव सिंह को रात 10.20 मिनट पर वीडीओ काल आई और लडक़ी ने उसे कहा कि आपका नंबर फेसबुक से लिया है और वीडीओ काल पर ही कपड़े उतारने शुरू कर दिए है। कपड़े उतार कर गल्त हरकतें शुरू कर दी और इस दौरान उकत लडक़ी ने गुरदेव सिंह राणा के साथ वीडियों बना ली। जिसके बाद लडक़ी ने कहा कि आपकी वीडीओ बना ली है 20 हजार दो अन्यथा वीडीओ वायरल कर दूंगी। गुरदेव सिंह  ने उसकी काल काट दी। जिसके बाद गुरदेव सिंह को 15 अप्रैल को एक काल आई और कहा एसएचओ बोल रहां हूुं, तुम्हारा अशलील बीडीओ यूटयूब पर वायरल हो रहा है। उसे जल्दी डीलीट करवाओ और यूटयूब बाले का मोबाईल नंबर दिया। जिसका नाम रसन कुमार है। पीडि़त गुरदेव सिंह ने उससे संपक्र किया और वीडीओं डीलीट करवाया। जिसके बाद रसन कुमार ने 35500 रूपए की मांग की और पीडि़त गुरदेव सिंह ने चैक के जरीए उसे पैमेंट उसके दुारा दिए खाता नंबर में कर दी। रसन कुमार ने पीडि़त को दोबारा काल की और कहा कि उकत लडक़ी ने एक फोटो के तीन फोटो बना लिए है। इसलिए 70,000 रूपए और खाते में जमा करवाए। उकत खाते में ट्राजैंकशन ना होने पर पीडि़त ने चैक दुारा 65,000 रूपए और 5000 नकद उनके दुारा दिए खाते में जमा करवाए।
जिसके बाद मामले में एसएचओ क्राईम मल्होत्रा नाम से पीडि़त को काल आई और उसने पीडि़त को कहा कि आपका काम हो गया। अव पार्टी के लिए 5 लाख दीजीए। जिसके बाद पीडि़त को एक नरेश कुमार बैरभा का फोन आया और कहा कि पांच लाख की पेमैंट कीजिए।  फिर पीिड़त ने चैक दुारा उनके दुारा दिए खाते में 18 अप्रैल को एक लाख चैक दुारा जमा करवाए। फिर दोबारा पीडि़त को फोन कर धमकाया गया कि बाकी पेंमेंट जल्दी कीजिए अन्यथा हम सीबीआई की टीम भेज देगें।  जिसके बाद पीडि़त गुरदव सिंह राणा ने गुरूग्राम जाकर चार लाख रूपए चैक दुारा उनके खातें में जमा करवाए। उसके बाद 20 अप्रैल को दोबारा पीडि़त गुरदेव राणा को काल आई जो लडक़ी पकड़ी है उसके पास आपकी वीडियो नहीं है ओर अव जैपुर, राजस्थान लडक़ी को पकडऩे जा रहे है। फिर दोबारा पीडि़त को काल आई कि लडक़ी ने आत्महत्या कर ली है। इसलिए पोस्टमार्टम करन वाले डाकटर को और लडक़ी के परिवार वालों को रूपए देने है। इसलिए पांच लाख रूपए और दीजिए। जिसके बाद मैं घवरा गया और उनके आगे प्राथना भी की। लेकिन वह धमकियां देने लगे तो शाम को चार वजे मैं बैंक गया और एक उनके दुारा दिए एक अन्य खाते में दो लाख पचास हजार रूपए जमा करवाए। मेरे पास और पैसे नहीं है। जिसके बाद भी पीडि़त को उकत व्यक्ति और बाकी रहते पैसे देने के लिए ब्टसएप पर काल करते रहे।
जिससे परेशान होकर पीडि़त गुरदेव सिंह ने एसएसपी होशियारपुर को दी शिकायत पर कारवाई करते हुए पुलिस ने अज्ञात लोगो दुारा आनलाईन ठगी करने पर एफआईआर नंबर 61 धारा 420 तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

525 ग्राम हेरोइन सहित तीन तस्कर को गिरफ्तार

जालंधर  : नशीले पदार्थों की तस्करी के एक और प्रयास को विफल करते हुए बीएसएफ के जवानों ने 525 ग्राम हेरोइन सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी बीएसएफ के प्रवक्ता ने...
article-image
पंजाब

महिलाओं पर दिए विवादित बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मांगी माफी

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी काे कल पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने महिलाओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के लिए नोटिस जारी किया था।  इस मामले में चरणजीत सिंह चन्नी...
article-image
पंजाब

Chhaya Vedh is a serious

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.29 :  If we study Vastu Shaster in detail, then there are many internal defects which are minor or almost invisible but generate tremendous negative energy and promote mental stress and make human...
article-image
पंजाब

टीचर है ..भाजपा नेता के साथ संबंध बनाने वाली महिला !.. मनोहर लाल धाकड़ से पहले से थी दोस्ती, ट्रांसफर के लिए ब्लैकमेलिंग की जताई जा रही आशंका

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाई दिए थे। इस...
Translate »
error: Content is protected !!