दो विधायकों को लोकसभा चुनाव लड़ाकर भी जोखिम में नहीं हिमाचल सरकार, बिछाई नई बिसात

by
एएम नाथ। शिमला : कांग्रेस ने अब विधानसभा उपचुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव भी आक्रामक तरीके से लड़ने को नई बिसात बिछा दी है । हिमाचल में कांग्रेस दो विधायकों को लोकसभा चुनाव में उतारकर भी राज्य सरकार में बहुमत कायम रखने का संदेश देने की तैयारी में है।
                   कांग्रेस ने अब विधानसभा उपचुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव भी आक्रामक तरीके से लड़ने को नई बिसात बिछा दी है। व्यवस्था परिवर्तन के नारे पर चलते हुए दोनों तरह के चुनावों के लिए कांग्रेस ने अलग-अलग रणनीति बनाते हुए भाजपा को घेरने की कार्ययोजना बनाई है। लोकसभा चुनाव को हल्के में नहीं लेते हुए कांग्रेस अब मंडी संसदीय क्षेत्र से मंत्री विक्रमादित्य सिंह और शिमला से विधायक विनोद सुल्तानपुरी को चुनाव लड़ाने की तैयारी में है
मंडी सीट विक्रमादित्य सिंह के परिवार की परंपरागत सीट रही है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह और प्रतिभा सिंह तीन-तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। शिमला सीट से विनोद सुल्तानपुरी के पिता दिवंगत केडी सुल्तानपुरी लगातार छह बार सांसद रह चुके हैं। इन आंकड़ों पर गौर करते हुए ही कांग्रेस ने अब मंडी और शिमला से युवा विधायकों को चुनाव मैदान में उतारने का मन बनाया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आशीष बुटेल ने अभिनंदन नीलकंठ यूथ क्लब द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

आस्था कृपा फाऊंडेशन नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का भी किया दौरा युवाओं को नशे से दूर रहने का किया आह्वान एएम नाथ।  पालमपुर,16 सितंबर : मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिंदुस्तान यूनिलीवर नार्थ शक्ति टीम द्वारा बच्चों के साथ ओरल डे मनाया

गढ़शंकर :   प्राइमरी स्कूल नुस्सी में पंजाब की हिंदुस्तान यूनिलीवर नार्थ शक्ति टीम द्वारा बच्चों के साथ ओरल डे मनाया गया ।  जिसमें एएससीएम  अंकित शर्मा, टीएसओ अरुण जिंदल,आरएसपी सुरेश कुमार, रजनी कुमारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक विषमताओं को समाप्त करने में शिक्षा महत्वपूर्ण – संजय अवस्थी

सोलन : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि सामाजिक विषमताओं को समाप्त करने में शिक्षा महत्वपूर्ण है। संजय अवस्थी आज अर्की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

98 बूथों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां : देहरा में मतदान कर्मियों के लिए आयोजित अंतिम चुनावी रिहर्सल सम्पन्न

राकेश शर्मा :  देहरा/तलवाड़ा –   देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए नियुक्त पोलिंग पार्टियों के पीठासीन, सहायक पीठासीन तथा मतदान अधिकारियों के लिए आज सोमवार को राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में अंतिम चुनावी रिहर्सल आयोजित करवाई...
Translate »
error: Content is protected !!