जयराम ठाकुर ने छह विधायकों का भविष्य अंधेरे में डाला : बीजेपी नेताओं का मैथमेटिक्स बहुत कमजोर- सीएम सुक्खू

by

एएम नाथ। हमीरपुर। कंगना रनौत के बीफ मामले में कांग्रेस बयानों की चुनाव आयोग में शिकायत पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि बीफ मामले में किसी ने कहा है कि गाय का मांस खाया है और उसकी कोई वीडियो है तो वह किसी ने क्यों खाया होगा।  उन्होंने कहा हिन्दू धर्म संस्कृति में ऐसा नहीं करते है और इस जबाव को भाजपा को अब देना पड़ेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही है।

उन्होंने कहा कि अभी चुनावों के लिए बहुत समय है और 15 महीनों में प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद पहली बार कैबिनेट में लाखों कर्मचारियों को ओपीएस दिया है। वहीं, 1500 रुपये की गारंटी भी महिलाओं को देकर पूरी की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में पहली बार विधवा महिलाओं के बच्चों का खर्चा भी सरकार ने उठाया है जिसके लिए काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर कहते थे कि ओपीएस चाहिए तो पहले विधानसभा का चुनाव लड़िये लेकिन कांग्रेस ने सबसे पहले ओपीएस दी है। जयराम ठाकुर के प्रत्याशी न मिलने वाले बयान पर कहा कि प्रत्याशियों की घोषणा करना कांग्रेस पार्टी का आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कांग्रेस के प्रत्याशी आने वाले हैं इसलिए जयराम ठाकुर बेतुके बयान देते है।

कंगना ही बता सकती देश के पहले प्रधानमंत्री कौन-   वहीं, कंगना के बयानों पर कहा कि कंगना ही बता सकती है कि देश के पहले प्रधानमंत्री कौन है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर हमीरपुर कब आते थे जब वह मुख्यमंत्री थे लेकिन आजकल समीरपुर की तरफ काफी दौरे लग रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बिके हुए विधायक भी जयराम ठाकुर के चरण छू रहे है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को पांच साल यहां की याद तक नहीं आई है।

जयराम ठाकुर ने छह विधायकों का भविष्य अंधेरे में डाला-   सुक्खू ने कहा कि दो बार सीएम देने वाले धूमल की याद कभी नहीं आई और अब अपने मतलब के लिए पूर्व सीएम धूमल के चक्कर काट रहे है। पहली बार हमीरपुर जिला से पूरी ताकत के लिए धूमल सीएम बने थे लेकिन पांच साल में जयराम ठाकुर ने भाजपा विधायकों के नंबर तक नहीं आते थे और मुलाकात तक नहीं होती थी। सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर ने छह विधायकों का भविष्य अंधेरे में डाल दिया है और सुजानपुर से राजेन्द्र राणा का भविष्य खराब किया है तो कई नई दुल्हन बन कर आ रही है और नौटकियां की जा रही है जिससे जयराम ठाकुर अपनी नाक बचा सके।

बीजेपी नेताओं का मैथमेटिक्स बहुत कमजोर-  सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा के नेताओं का मैथमेटिक्स बहुत कमजोर है और भाजपा दिन में सरकार बनने के सपने देख रही है लेकिन ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार दोपहर के समय हमीरपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की तो कार्यकर्ताओं से चुनावों को लेकर फीडबैक भी ली। इस अवसर पर कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेन्द्र वर्मा, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल, पूर्व विधायक अनीता वर्मा भी मौजूद रहे।

पांच दिनों का रखा दौरा :  मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद काफी व्यस्तता रही है इसलिए इस बार पांच दिनों का दौरा रखा है और कांग्रेस पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से बातचीत की है तो फीडबैक ली है। उन्होंने कहा कि चुनावों के लिए किस तरह के प्रत्याशी होने चाहिए इसके लिए भी मंत्रणा की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नव्या कार्यक्रम के तहत 16 से 18 वर्ष की किशोरियों को दिया जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सहयोग से आकांक्षी जिला चंबा में नव्या कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष प्रशिक्षण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स बिलासपुर देश को किया समर्पित : 140 करोड़ रुपये के हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन ,350 करोड़ के मेडिकल डिवाइस पार्क और 1692 करोड़ के पिंजौर-नालागढ़ हाईवे की आधारशिला रखी

मुख्यमंत्री ने 3653 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उदघाटन-शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया कोरोना महामारी की चुनौतियों के बावजूद रिकॉर्ड समय में बना एम्स: जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करियर की सही योजना ही सफलता की कुंजी : डॉ. सलारिया राजकीय महाविद्यालय सलूणी में प्राचार्य से छात्रों का संवाद

कैरियर गाइडेंस सेल ने विद्यार्थियों को दी रोजगार और छात्रवृत्ति की जानकारी एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के कैरियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से शनिवार को प्राचार्य डॉ. मोहिंदर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य कम्प्यूटर शिक्षक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : राज्य कम्प्यूटर शिक्षक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां एसोसिएशन की अध्यक्ष सुमन ठाकुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संगठन...
Translate »
error: Content is protected !!