चिंतपूर्णी विस क्षेत्र में जल शक्ति योजनाओं से सुदृढ़ हो रहा आधारभूत ढांचा : बीते 3 वर्षों में पेयजल, सिंचाई और सीवरेज पर खर्चे 100 करोड़, 1.17 लाख से अधिक लोग हो रहे लाभान्वित

by
रोहित जसवाल/ एएम नाथ। चिंतपूर्णी , 9 जनवरी। श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल, सिंचाई और सीवरेज सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार योजनाबद्ध और प्रतिबद्ध ढंग से कार्य कर रही है। जल शक्ति मंडल अंब के माध्यम से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पेयजल, सिंचाई एवं सीवरेज योजनाओं का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।
जल शक्ति मंडल अंब के अधिशाषी अभियंता होशियार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में अंब मंडल के अंतर्गत 59 ग्राम पंचायतों के 210 गांव, एक नगर पंचायत तथा 591 बस्तियों में कुल 1,17,151 लाभार्थियों को पेयजल, सिंचाई एवं सीवरेज सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में जल प्रबंधन को सुदृढ़ किया गया है।
उन्होंने बताया कि बीते तीन वर्षों में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग द्वारा लगभग 100 करोड़ रुपये के विकास कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त लगभग 100 करोड़ रुपये के अन्य विकास कार्य क्रियान्वित एवं प्रस्तावित हैं, जिन्हें शीघ्र पूरा किया जाएगा। इनमें 16 करोड़ की लागत से श्री चिंतपूर्णी में सीवरेज सिस्टम, 12 करोड़ से श्री चिंतपूर्णी में पेयजल योजना, 16 करोड़ से सोहारी टकोली पेयजल योजना, 6 करोड़ से अम्बेहड़ा धीरज पेयजल योजना, 8.5 करोड़ से अमरूत मिशन के तहत अम्ब में पेयजल योजना, 4 करोड़ से अम्ब में सीवरेज योजना, सलोई उठाऊ पेयजल योजना, 12 करोड़ से सोहारी टकोली में डैम से सिंचाई वितरण नेटवर्क, 12 करोड़ की नाबार्ड के तहत सिंचाई योजना तथा 7 करोड़ से अम्ब क्षेत्र में तटीकरण कार्य शामिल हैं।
रिकॉर्ड समय में विकास कार्य पूर्ण, आगे भी 100 करोड़ के विकास कार्य प्रस्तावित – सुदर्शन बबलू
चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि प्रदेश सरकार निष्पक्ष, व्यवस्थित एवं रिकॉर्ड समय में विकास कार्यों को मूर्तरूप दे रही है। बीते तीन वर्षों चिंतपूर्णी विस क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये के विकासात्मक कार्यों को रिकॉर्ड समय में तैयार करके धरातल पर उतारा गया है। राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों और मजबूत नेतृत्व के चलते चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है।
श्री बबलू ने बताया कि आने वाले समय में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में अतिरिक्त 100 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रस्तावित हैं, जिनसे क्षेत्र का आधारभूत ढांचा और अधिक मजबूत होगा तथा आम जनता को व्यापक लाभ मिलेगा। उन्होंने क्षेत्र में निर्णायक विकास कार्यों को मूर्त रूप देने के लिए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
बता दें, हाल ही में जल शक्ति विभाग का जिम्मा संभाल रहे उप मुख्यमंत्री
मुकेश अग्निहोत्री ने श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के बेहड़ जस्वां में 4.15 करोड़ रुपये से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया था। इस महत्वाकांक्षी योजना से बेहड़ जस्वां एवं त्याई पंचायतों के अंतर्गत आने वाले सात गांवों की लगभग 2700 की आबादी को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। इस योजना से लाभान्वित होने वाले गांवों में बागड़ू, घुंगराला, लडयाल चूक, बसूनी, धार गुजरां, त्याई तथा गिड़गिड़ शामिल हैं।
हर खेत को पानी, हर घर नल से जल सरकार का मूल लक्ष्य : मुकेश अग्निहोत्री
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य हर खेत को पानी और हर घर तक नल से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। गरीब कल्याण और जनसेवा ही सरकार का मूल मंत्र है।
उन्होंने बताया कि ऊना जिले में पेयजल, सिंचाई और तटीकरण कार्यों पर लगभग एक हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, ताकि आम जनता को स्वच्छ, सुलभ और टिकाऊ जल व्यवस्था मिल सके। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के माध्यम से किए गए विकास कार्यों का सीधा लाभ जनता को मिल रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के शुष्क अपशिष्ट के निपटान को लेकर एक बैठक की DC तोरुल एस रवीश ने अध्यक्षता की

एएम नाथ।  कुल्लू 29 जुलाई :  उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के शुष्क अपशिष्ट के निपटान को लेकर एक बैठक की अध्यक्षता की । उपायुक्त ने नगर परिषद कुल्लू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कविन्द्र गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण की

एएम नाथ। शिमला : लोक भवन में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में आज कविन्द्र गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गैस सिलैंडर पर 9 करोड़ लोगो को 200 रुपए मिलेगी सब्सिडी : पेट्रोल के 9.5 तो डीजल के 6 रुपये प्रति लीटर कम हुए दाम

उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस सिलैंडर पर 200 रुपये की सबसिडी नई दिल्ली :  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत इस साल 9 करोड़ से ज्यादा लाभपात्रियों को प्रति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सधारी गांव की डूबती पुलिया, पांगी की डूबती उम्मीदें  – विधायक जनक राज ने सरकार को घेरा

एएम नाथ। चम्बा  :  पांगी विधानसभा क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत शूण के सधारी गांव की पुलिया से प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर गुजरते ग्रामीणों की स्थिति अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है। यह आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!