जवाहर लाल नेहरु की अक्साई चीन को बंजर जमीन बताने वाली सोच आज भी कांग्रेस में जीवित : कंगना रनौत

by

एएम नाथ।  शिमला / नई दिल्ली, 10 अप्रैल :  लोकसभा चुनाव के बीच कच्चातिवु द्वीप को लेकर सियासी तापमान बढ़ा हुआ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के कच्चातिवु द्वीप को लेकर दिए बेतुके बयान पर बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने जवाब दिया है।

कंगना रनौत ने कहा कि दिग्विजय सिंह का कच्चातिवु द्वीप पर दिया गया बयान उसी सोच को दर्शाता है और इसी मानसिकता के कारण कांग्रेस सरकार में भारत के दूरस्थ क्षेत्रों का विकास नहीं हो पाया।

दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए सवाल उठाया था कि क्या वहां कच्चातिवु द्वीप पर कोई रहता है? दिग्विजय सिंह के इसी बयान पर कंगना रनौत ने निशाना साधते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जवाहर लाल नेहरु की अक्साई चीन को बंजर जमीन (जहां घास का एक तिनका भी नहीं उगता है) बताने वाली सोच आज भी कांग्रेस में जीवित है। दिग्विजय सिंह का कच्चातिवु द्वीप को लेकर दिया गया बयान उसी सोच को दर्शाता है। इसी मानसिकता के कारण कांग्रेस शासन में भारत के दूरस्थ क्षेत्रों में विकास नहीं हो पाया।”

कंगना रनौत ने आगे लिखा, “लेकिन, यह नया भारत है, यहां देश के सबसे ऊंचे पोलिंग स्टेशन ‘ताशीगंग’ तक नल से जल पहुंच रहा है, हिमाचल प्रदेश के ‘कॉमिक’ जैसे ऊंचे गांवों तक बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और बिजली से हर घर रोशन है। देश की भौगोलिक अखंडता के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा, और ऐसी सोच रखने वालों को देश जवाब जरूर देगा। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के वेल्लोर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और डीएमके पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कच्चातिवु द्वीप की उपेक्षा कांग्रेस की एक बड़ी भूल थी, जिससे तमिलनाडु में मछुआरों का जीवन हमेशा के लिए खतरे में पड़ गया। पीएम मोदी के बयान पर जब दिग्विजय सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि क्या उस द्वीप पर कोई रहता है?

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

संजीव बालियान की वाई श्रेणी की सुरक्षा हटाई गई, घर से एस्कार्ट गाड़ी और गनर को भी वापस बुलाया – भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की सजा : डा. संजीव बालियान

मुजफ्फरनगर  :  मोदी सरकार में मंत्री रहे मुजफ्फरनगर के पूर्व भाजपा सांसद डा. संजीव बालियान की वाई श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई है। उनके ए-टू जेड कॉलोनी स्थित घर से गार्द, एस्कार्ट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या : मृतका के परिजनों ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

माहिलपुर,16 अगस्त : थाना माहिलपुर के बिंजो गांव की एक विवाहिता ने घर मे गाडर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मिरतका के शव को कब्जे में लेकर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा…सीबीएसई स्कूलों में जुलाई माह तक और अध्यापक किए जाएंगे भर्तीः सीएम

प्राथा में खुलेगा सीबीएसई स्कूल,  दो महीने में सभी मेडिकल कॉलेजों में लगेगी ऑटोमेटिड लैबः सीएम एएम नाथ। सोलन : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

लोग बचाओ गांव बचाओं संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगो ने साबुन फैकट्री दुारा प्रदूषण फैलाने के खिलाफ किया रोष प्रर्दशन

सरकार व प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए कहा प्रदूषण नहीं रुका तो करेगें संघर्ष तेज गढ़शंकर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज हिमाचल प्रदेश के बार्डर पर बसे गांव मैहिंदवानी...
Translate »
error: Content is protected !!