स्वीप गतिविधि के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग : लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व पर जिलावासी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें: कोमल मित्तल

by

 जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में विधानसभा उड़मुड़ के गांव रूपोवाल में गांव वासियों के साथ मिलकर निकाली गई ‘लोकतंत्र की जागो’

गढ़दीवाला/होशियारपुर, 11 अप्रैल:   भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशानुसार एवं डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी होशियारपुर कोमल मित्तल के कुशल नेतृत्व में जिले में लोगों को मतदान करने एवं वोट बनाने के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी के अन्तर्गत विधानसभा उड़मुड़ के गांव रूपोवाल में एक अनोखी पहल की गई, जिसके अंतर्गत गांव में ‘लोकतंत्र की जागो’ निकाली गई। गांव के आसपास एक बहुत बड़ा और पुराना बरगद का पेड़ है और उसके आस पास बने बड़े चबूतरे पर लोगों का एकत्रीकरण किया गया। इस दौरान गांव के करीब 500 लोग एकत्र हुए। इस जागो में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल  व विशेष अतिथि के तौर पर एस.डी.एम टांडा व्योम भारद्वाज ने शिरकत की। कार्यक्रम की रूपरेखा जिला स्वीप नोडल अधिकारी प्रीत कोहली ने तैयार की, जिनका सहयोग उनके सहायक नोडल अधिकारी अकुंर शर्मा ने किया। इस दौरान सरकारी सीनियर सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल अंबाला जट्टा की छात्राओं की ओर से सहायक नोडल अधिकारी उड़मुड़ डाॅ.  कुलदीप सिंह मिन्हास के नेतृत्व में मतदाताओं को अनोखे तरीके से वोट के प्रति जागरूक करने के लिए पहले स्वीप गिद्दा शुरू प्रस्तुत किया गया, जिसकी सभी बोलियां मतदाता जागरूकता से संबंधित थी। इसके बाद गांव वासियों को साथ लेकर ढोल की थाप पर जागो निकाली गई, जिसका नेतृत्व डिप्टी कमिश्नर की ओर से किया गया।

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने इस अनूठी पहल कदमी के लिए स्कूल की प्रशंसा की और कहा कि जैसे एक विवाह में सभी गांव वासियों को आमंत्रित किया जाता है और फिर सभी के साथ मिलकर गांव में खुशी मनाई जाती है। उसी प्रकार मतदान भी एक महापर्व है, जिसमें हम सब मिलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं। उन्होंने समूह जिलावासियों को लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला स्वीप नोडल अधिकारी प्रीत कोहली एवं सहायक नोडल अधिकारी अंकुर शर्मा ने भी ग्रामीणों को मतदान करने के लिए जागरूक किया।  इस अवसर पर स्वीप आइकॉन डाॅ.  केवल, दक्ष सोहल स्वीप नोडल अधिकारी उड़मुउड़,  डॉ. हरदीप सिंह मिन्हास सुपरवाइजर, बीएलओ जसवीर सिंह बोदल, जगदीप सिंह, राजिंदर सिंह, हरतेज कौर, रजनी बाला, रणजीत कौर, इंद्रजीत सिंह और ग्रामीण उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्टेट डेवलेपमेंट एंड प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स एक्ट लागू करने वाला पहला राज्य बना पंजाब, सीएम मान ने दी मंजूरी

चंडीगढ़। पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को स्टेट डेवलेपमेंट एंड प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स एक्ट, 2024 को लागू करने की स्वीकृति दे...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

9 शव बरामद, , 2 को ढूंढ़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी , एक को बचा लिया गया : जेजों दोआबा चोअ में पानी के तेज बहाव में बह गई थी इनोवा गाड़ी और उसमें स्वार 12 सदस्य

होशियारपुर : हिमाचल प्रदेश के गांव देहला से बारातियों की इनोवा गाड़ी में सवार होकर नवांशहर में एक शादी शामिल होने के लिए जा रहे एक परिवार के 11 लोग ,गाड़ी का चालक गाड़ी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आपके लिए जरूरी ख़बर …LPG Booking Time में बड़ा बदलाव ! अब पूरे दिन नहीं कर पाएंगे बुकिंग

नई दिल्ली : एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को लेकर अब आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप दिन में कभी भी फोन उठाकर गैस बुक कर लेते थे, तो अब ऐसा नहीं हो...
Translate »
error: Content is protected !!