अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री दाड़लाघाट में स्वीप टीम ने समझाया मतदान का महत्व

by
अर्की  : ज़िला निर्वाचन विभाग सोलन के सौजन्य से अर्की विधानसभा क्षेत्र की सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) टीम द्वारा अर्की क्षेत्र में मतदाताओं को मतदान का महत्व समझाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वीप टीम ने दाड़लाघाट स्थित अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री में श्रमिकों, कामगारों तथा अन्य कर्मचारियों को आने वाले लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
स्वीप टीम के प्रभारी प्रो. यशपाल शर्मा, डॉ. हेमराज सूर्य तथा प्रो. योगेश कुमार ने सीमेंट फैक्ट्री के रोड़ी सेक्टर में सभी मतदाताओं को लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए जागरूक किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अंबुजा सीमेंट के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस अवसर पर क्षेत्र के इलेक्शन सुपरवाइजर ईश्वर दत्त भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

रसहेड़ में शहीद के परिजनों ने आंगनबाड़ी के भवन का करवाया निर्माण

धर्मशाला, 28 दिसंबर। बाल विकास परियोजना धर्मशाला के अंर्तगत ग्राम पंचायत रसहेड में शहीद रजनीश के परिजनों ने अपने खर्चे से आंगनबाडी केन्द्र का भवन निर्मित कर मिसाल कायम की है। बाल विकास विभाग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कोटखाई प्रतिनिधिमंडल ने तुर्किए से सेब आयात पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां जिला शिमला के कोटखाई स्थित थरौंक के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। उन्होंने तुर्किए केे सेब आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का मुददा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैं ड्रामा नहीं, सेवा करता हूं : डॉ. जनक राज … सीएम के बयान पर भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने जताई नाराजगी

एएम नाथ। चम्बा : मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वे राजनीति में दिखावे या ड्रामेबाजी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

50 हजार का ऋण लेकर अपना व्यवसाय शुरू किया, अब साल में 3 लाख रुपये कमा रहे : अनुसूचित जाति के युवाओं को स्वरोजगार से मिल रहा आर्थिक स्वावलंबन

मण्डी :  हिमाचल प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति व जनजाति के बेरोजगारों युवाओं को आर्थिक स्वावलंबन के लिए अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के माध्यम से सुगम एवं सस्ती दर पर ऋण एवं अनुदान...
Translate »
error: Content is protected !!