7 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की शिरोमणि अकाली दल ने की घोषणा : श्री आनंदपुर साहिब से प्रो. चंदूमाजरा और गुरदासपुर से डॉ. चीमा को टिकट

by

चंडीगढ़ : बैसाखी पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष र्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने लोकसभा चुनाव के लिए सात सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिसके मुताबिक पार्टी ने । श्री आनंदपुर साहिब से प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा को टिकट दी गई है। गुरदासपुर से डॉ. दलजीत सिंह चीमा को मैदान में उतारा है। पटियाला से एनके शर्मा, अमृतसर से अनिल जोशी के नाम, फतेहगढ़ साहिब से बिक्रमजीत सिंह खालसा, फरीदकोट से राजविंदर सिंह और संगरूर से इकबाल सिंह झूंदा को टिकट दिया गया है। राजविंदर सिंह धर्मकोट से लगातार तीन बार विधायक रहे शीतल सिंह के बेटे और स्वर्गीय पूर्व मंत्री गुरदेव सिंह बादल के दोहते हैं।
अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल फिलहाल फिरोजपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। पहली लिस्ट में फिरोजपुर सीट पर भी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया गया है। चर्चा है कि पार्टी यहां किसी अन्य चेहरे को उतार सकती है। बठिंडा लोकसभा सीट को अकाली दल ने होल्ड पर रखा है। यहां से लगातार 3 बार हरसिमरत कौर बादल लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं। पहली लिस्ट में हरसिमरत कौर बादल का नाम तय माना जा रहा था। हालांकि फिलहाल पार्टी ने उनके नाम का ऐलान नहीं किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीपीआईएम ने शहीदों की शहादत को किया याद

गढ़शंकर  : सीपीआईएम तहसील गढ़शंकर में शहीद आज़म भगत सिंह राजगुरु सखदेव की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, उनके स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उन्हें देश के हित में, देश को...
article-image
पंजाब

कृषि कानून रद्द करवाने के लिए केंद्र सरकार का गांव देनोवाल कलां में पुतला फूंका

गढ़शंकर: किरती किसान युनियन दुारा दिल्ली में चल रहे किसानी संघर्ष को और तेज करने के लिए गांव देनोवाल कलां में प्रर्दशन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ...
article-image
पंजाब

DAV कॉलेज में गाने की शूटिंग पर विवाद : हथियारों के प्रदर्शन का आरोप, सिंगर निज्जर पर FIR

जालंधर । DAV कॉलेज परिसर में पंजाबी गायक हरिंदर पाल सिंह निज्जर उर्फ निज्जर के नए गाने की शूटिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि शूटिंग के दौरान गन कल्चर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेक्स का लालच देकर हाईवे पर कार चालकों से लूट लेती थी सबकुछ : पकड़ी गई लुटेरी कश्मीर की हसीना शमा खान

मोहाली : मोहाली के निकट कार चालकों को सेक्स का लालच देकर सुनसान ले जाती और अपनी गैंग के अन्य साथियों के साथ लूटपाट कर लेती थी। मोहाली पुलिस ने इस तरह से करीब...
Translate »
error: Content is protected !!