हमीरपुर लोक सभा सीट से आस्था अग्निहोत्री का नाम आने से आया नया ट्विस्ट : कांग्रेस मंडी से विक्रमादित्य सिंह और शिमला सीट से विनोद सुल्तानपुरी के नाम की कर सकती घोषणा

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल कांग्रेस के लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव के टिकट पर आज दिल्ली में हुए मंथन में सेंटर इलेक्शन कमेटी की मीटिंग में मंडी सीट पर विक्रमादित्य सिंह और शिमला सीट पर विनोद सुल्तानपुरी का नाम फाइनल कर दिया गया है। लेकिन आधिकारिक तौर पर देर शाम तक टिकट की घोषणा होने की संभावना है।  आज संपन्न CEC में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री शामिल हुए।

लोक सभा सीट कांगड़ा व हमीरपुर लोकसभा पर अभी टिकट के लिए इंतजार करना पड़ सकता है । हालांकि हमीरपुर सीट से सत्तपाल रायजादा के नाम के फाइनल होने के बीते दिनों मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में जनसभा के दौरान स्पष्ट संकेत दिए थे और माना जा रहा था कि सत्तपाल रायजादा का नाम पहली लिस्ट में आ जायेगा। इसके बावजूद टिकट आज अभी होल्ड करने के पीछे डिप्टी सीएम की बेटी आस्था अग्रिहोत्री का टिकट के दावेदारों में आने से नया ट्विस्ट आ गया है ।
शिमला सीट पर भाजपा के दो बार के पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप का नाम भी कांग्रेस के टिकट दावेदारों की रेस में माना जा रहा था।  लेकिन कांग्रेस अब शिमला से मौजूदा एमएलए विनोद सुल्तानपुरी को ही टिकट फाइनल मानी जा रही है। कांगड़ा लोकसभा सीट से दो बार की मंत्री और छह बार रही विधायक आशा कुमारी का टिकट फाइनल माना जा रहा है। हलांकि साथ पूर्व विधायक जगजीवन पाल और डॉ. राजेश शर्मा का नाम भी पैनल में है।

उपचुनाव विधानसभा में भी कुछ सीटों पर पेंच फंसा हुया :
कुटलैहड़ विधानसभा सीट से विवेक शर्मा और धर्मशाला से देवेंद्र जग्गी का टिकट भी लगभग फाइनल माना जा रहा है।  वहीं सुजानपुर में कांग्रेस कुलदीप पठानिया को राजेंद्र राणा के सामने उतारने की करीब करीब कर तैयारी कर चुकी है। है।

बड़सर, सुजानपुर, गगरेट और लाहौल स्पीति विधानसभा उप चुनाव के लिए टिकट का ऐलान पार्टी द्वारा हाल में कराए गए सर्वे रिपोर्ट के आधार पर हो सकता है। इन्हें लेकर आज चर्चा जरूर हुई है, लेकिन अभी सहमति नहीं बन पाई। इसके बावजूद गगरेट में पूर्व विधायक राकेश कालिया और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप कुमार के नाम की चर्चा है। रमन जसवाल को भी कम नहीं आंका जा सकता है। क्योंकि गगरेट में राजपूत वोटर का दबदबा है। रमन जसवाल की राजपूत वोट पर अच्छी पकड़ मानी जा रही है।

बड़सर विधानसभा से पूर्व विधायक मंजीत सिंह डोगरा का नाम चर्चा में है। मंजीत डोगरा दो बार विधायक, एक बार वह इंडिपेंडेंट तो दूसरी बार कांग्रेस से चुनाव जीते हैं। मंजीत सिंह डोगरा के अलावा ज्ञान चंद और संजीव शर्मा का नाम भी बड़सर से चर्चा में है।
लाहौल स्पीति में कांग्रेस के कुछ नेता बीजेपी के पूर्व मंत्री रामलाल मारकंडा को टिकट देना चाहते है।  लेकिन पार्टी को बगावत का डर भी है। इसलिए मारकंडा के अलावा पार्टी प्रवक्ता अनिल सहगल, जिला परिषद चेयरमैन अनुराधा राणा और पूर्व विधायक रघुवीर सिंह ठाकुर का नाम भी चर्चा में है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गौशाला दसूहा में शहीद उधम सिंह जी का शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  गौशाला दसूहा में बाऊ अरुण कुमार जी के नेतृत्व में शहीद उधम सिंह जी का शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम के...
article-image
पंजाब

प्रदेश के सभी जिलों में एस.सी./एस.टी. एक्ट के तहत दर्ज मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए एस.पी. स्तर के नोडल अधिकारी  किए गए नियुक्त: जसवीर सिंह गढ़ी

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग चेयरमैन ने गढ़शंकर में अलग-अलग स्थानों का किया दौरा – अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर – कहा, आयोग की ओर से...
article-image
पंजाब

अभिनेता रब्बी कंदोला अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल….बोले- युवाओं और पंजाब के मुद्दों पर करेंगे काम

चंडीगढ़ : पंजाबी फिल्म अभिनेता रब्बी कंदोला गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल हो गए। सेक्टर-27 स्थित चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ...
article-image
पंजाब

31 अगस्त तक करवा सकते हैं किसान आलू फसल का बीमा – डॉ कुलभूषण धीमान

रोहित भदसाली। ऊना, 7 अगस्त। जिला के किसान अपनी आलू फसल का बीमा 31 अगस्त तक करवाना सुनिश्चित करें। यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक कृषि डॉ कुलभूषण धीमान ने बताया कि एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी...
Translate »
error: Content is protected !!