कोटफातुही अड्डे पर शार्ट सर्किट होने के कारण फल बिक्रेता की दुकान जलकर खाक हुई

by

माहिलपुर – रविवार की रात कोटफातुही अड्डे पर फल विक्रेता कूदन सिंह सिधू की दुकान अचानक धू धू कर जलने लगी। नहर पर पुलिस नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों को जबतक समझ आता आग ने पूरी दुकान को अपने आगोश में ले लिया। दुकान को आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के घरों में रहने वाले लोगों के हाथ पांव फूल गए और वह जो बर्तन हाथ में आया लेकर आग बुझाने में लग गए उन्हें डर था कि कहीं यह आग आसपास की दुकानों में न फैल जाए। पुलिस कर्मियों व लोगों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। कूदन सिंह ने बताया कि वह हमेशा की तरह चार बजे दुकान बंद कर घर चला गया था उसने बताया कि आग लगने से काफी नुकसान हुआ है।
फ़ोटो….कोटफातुही अड्डे पर फल विक्रेता की दुकान में लगी आग को बुझाने की कोशिश कर रहे लोग।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वर्षा से प्रभावितों 90 परिवारों को 2.20 लाख की तात्कालिक राहत राशि नगर निगम ऊना ने की प्रदान

रोहित जस्वाल।  ऊना, 4 अगस्त. जिला ऊना में हाल ही में हुई भारी वर्षा से प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जेपी नड्डा राज्यसभा में सदन का नेता बने : केद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कद बढ़ा

शिमला : केद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता बनाया गया है। इससे नड्डा का कद और बढ़ गया है। प्रदेश के बिलासपुर जिला से संबंध...
article-image
पंजाब

बरिंदर भंबरा व कुलवीर भंबरा को सालगिरह की वधाई

समाजसेवी सरदार बरिंदर सिंह भंबरा व सरदारनी कुलवीर कौर भंबरा वासी गोहगड़ो माहिलपुर को शादी की सालगिरह पर हार्दिक शुभकामनाएं।  Share     
Translate »
error: Content is protected !!