फॉर्म 12डी भरकर संबंधित एसडीएम/सहायक निर्वाचन अधिकारी को करना होगा प्रेषित : आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी पोस्टल बेल्ट सुविधा से कर सकेंगे मतदान – जिला निर्वाचन अधिकारी

by
शिमला 15 अप्रैल – भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान 8 विभागों के आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारी व कर्मचारियों के लिए मतदान की पोस्टल बेल्ट सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहाँ निर्वाचन विभाग द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि इन आठ विभागों के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस सेवा, परिवहन विभाग से ड्राइवर तथा कंडक्टर (स्थानीय रूट को छोड़कर), जल शक्ति विभाग से पंप ऑपरेटर तथा टर्नर, विद्युत विभाग से इलेक्ट्रीशियन तथा लाइनमैन, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत मीडिया कर्मी, मिल्क फेडरेशन के दूध वितरण सेवा से संबंधित कर्मचारी, जेल स्टाफ तथा अग्निशमन विभाग के कर्मचारी स्वेच्छा से पोस्टल बेल्ट के माध्यम से मतदान की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने जिला के आठ विभागों के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने विभाग के आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों की सूची संबंधित एसडीएम/सहायक निर्वाचन अधिकारी को फॉर्म 12डी की प्राप्ति हेतु जल्द से जल्द प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पूरी तरह से भरकर फॉर्म 12 मई 2024 तक संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी तक पहुँच जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि जिन 6 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होने हैं वहाँ के लिए डुप्लीकेट फॉर्म12डी भरकर देना होगा ताकि उसके लिए अलग से पोस्टल बैलट की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।
अनुपम कश्यप ने नोडल अधिकारियों को ध्यानपूर्वक आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिये ताकि कोई भी पत्र व्यक्ति सूचि में शामिल होने से छूटे न। इसके अतिरिक्त, बैठक में इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट और रैंडमाईजेसन को लेकर भी गहनता से विचार विमर्श किया गया।
तहसीलदार निर्वाचन राजेंदर शर्मा ने बैठक का संचालन किया।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजित भारद्वाज, सभी एसडीएम/सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ओछी राजनीति के चलते राहुल गांधी जैसे लोग भारत के लोकतंत्र पर उठाते हैं सवाल : अनुराग सिंह ठाकुर

लोकतंत्र भारत की आत्मा, यहाँ संवैधानिक जड़ें मजबूत : अनुराग ठाकुर अनुराग सिंह ठाकुर ने कॉमनवेल्थ के स्पीकर्स और पीठासीन अधिकारियों के 28वें कॉन्फ्रेंस (CSPOC) 2026 में हिस्सा लिया एएम नाथ। दिल्ली/शिमला :  पूर्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हर महीने 8 लाख का सेवा-पानी… ..एक WhatsApp कॉल ने खोल दी DIG की पोल : घर में मिला था 5 करोड़ कैश

चंडीगढ़ : सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेज तर्रार IPS अधिकारी और रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने हरचरण सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीसे स्कूल समोट का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : लोक निर्माण उपमंडल सिहुन्ता के तहत सड़कों पर व्यय होंगे 147 करोड़  —विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। चंबा, (सिहुन्ता) 9 जनवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में  आज राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  समोट का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह   का आयोजन धूमधाम से किया गया। विद्यार्थियों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोयला स्कूल में एन्टी चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पट्टा मेहलोग, 19 जून (तारा) : यूवाओं को नशे के जाल से बचाने और समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोयला में एक विशेष ‘एंटी-चिट्टा’ (नशा विरोधी) जागरूकता...
Translate »
error: Content is protected !!