पति ने गर्भवती पत्नी को मामूली घरेलू विवाद के चलते जिंदा जलाया

by

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में मामूली घरेलू विवाद के चलते पति ने गर्भवती पत्नी को जिंदा जला दिया। महिला के पेट में जुड़वां बच्चे थे। आरोपी पति ने पत्नी को जलाने से पहले बिस्तर के साथ बांध दिया, ताकि वे जान बचाने का भी प्रयास ना कर सके। मरने वाली महिला की पहचान पिंकी (23) के रूप में हुई है। जबकि पति की पहचान सुखदेव सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना बाबा बकाला साहिब के गांव बुले नंगल की है। गांव के लोगों ने बताया कि दोनों की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी। दोनों का आपस में छोटी-मोटी बातों पर लेकर झगड़ा होता रहता था। गांव के सरपंच जगजीत सिंह ने बताया कि वे रईया किसी काम से गए थे। दोपहर के समय उन्हें फोन आया कि सुखदेव सिंह ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया है। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की। पुलिस ने जले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। आग से घर का सारा सामान भी जल चुका है। ब्यास पुलिस स्टेशन के SHO गुरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी सुखदेव सिंह मजदूरी करता था। घरेलू झगड़े के बाद उसने गुस्से में आकर इस अपराध को अंजाम दिया। झगड़े के कारण का पता लगाया जा रहा है। लड़कीका मायका परिवार भी पुलिस के संपर्क में है।उनके बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बल साऊपुरिया के गीत आयो खूनदान करिए का पोस्टर जारी किया डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने

गढ़शंकर । पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने बल साऊपुरिया के खूनदान व समाज सेवा को समर्पित गीत आयो खूनदान करिए का पोस्टर जारी करते हुए गायक बल साऊपुरिया को...
article-image
पंजाब

एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग सांसद हरसिमरत कौर बादल ने निजी विधेयक पेश कर की

नई दिल्ली। पंजाब के बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने सभी फसलों पर एमएसपी को कानूनी गारंटी बनाने के लिए संसद में एक निजी विधेयक भेजा है। उनका...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

इंटरपोल के ‘एक सुरक्षित दुनिया के साथ पुलिस को जोड़ने’ के आदर्श वाक्य के बीच समानता के बारे में प्रधानमंत्री ने बताया

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित किया। दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में 90वीं इंटरपोल महासभा के अवसर पर सभी गणमान्य व्यक्तियों का...
article-image
पंजाब

नशा तस्करों को पंजाब छोड़ने की कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने दी चेतावनी

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए शुरू किए गए ‘नशे के विरुद्ध युद्ध’ अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने बचत भवन में जिले के सिविल...
Translate »
error: Content is protected !!