सरकार के दावों के उल्ट पारोवाल, साधोवाल, पुरखोवाल व हाजीपुर से गुजरने वाली सडक़ की हालत बहुत खस्ता : लवली खन्ना

by

गढ़शंकर: गढ़शंकर के गांव पारोवाल, साधोवाल, पुरखोवाल व हाजीपुर से गुजरने वाली सडक़ की हालत बहुत खस्ता है। जगह जगह गड्डे पड़े हुए है और गांवो के भीतर गड्डों में पानी भरा हुया है। यह शब्द भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ लवली खन्ना ने कहते हुए कहा कि इससे लगता है काग्रेस के नेता इन सडक़ों से साढ़े चार वर्ष से गुजरे ही नहीं होगे या फिर जानबूझ सडक़े बनाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि एक और काग्रेस सरकार प्रदेश की सभी सडक़ों की रिपेयर करने व नई बनाने के दाबे कर रही है। लेकिन इन गावों से गुजर रही सडक़ की हालत बदतर है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस और तुरंत ध्यान दे कर सडक़ की तुरंत रिपेयर करवानी चाहिए अन्यथा भाजपा कार्याकर्ता लोगो को साथ लेकर संघर्ष करेगें।
फोटो : सडक़ पर पड़े गड्डों की फोटो और भाजपा नेता सुनील कुमार लवली खन्ना।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव चहलपुर में आंखों का मुफ्त चैकअप लगाया कैम्प : 260 मरीजों ने चेकअप किया और 180 मरीज़ों को दी मुफ्त एनकें : 20 मरीजों के डाले जायेगे मुफ्त लेन्स

गढ़शंकर ।  गांव चाहलपुर में आंखों का मुफ्त चैकअप कैम्प  दहिया सिंह संघा और  प्रकाश सिंह  बरपग्गा की याद में लाइंस क्लब इंटरनेशनल की ओर से लगाया गया। क्लब के पधाधिकारी रविंदर सिंह संधू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनाव आयोग ने टीवी चैनलों को जमकर लताड़ा – गिनती 8.30 बजे से तो 8.05 बजे लीड कैसे बताते हैं

नई दिल्ली :  महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए इलेक्शन कमिशन ने मीडिया पर तीखी टिप्पणी की है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने एग्जिट पोल्स और मतगणना के...
Translate »
error: Content is protected !!