चुनावों के बाद जल्द ही पंजाब की सरकार भी चली जाएगी : अरविंद खन्ना

by

बरनाला। लोकसभा चुनावों के बाद जल्द ही पंजाब की सरकार भी चली जाएगी, क्योंकि पंजाब में शराब घोटाला, रेत माफिया घोटाला के साथ साथ बहुत से घोटाले हो रहे हैं।  यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता व संगरूर से संभावी प्रत्याशी अरविंद खन्ना ने बरनाला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। अरविंद खन्ना ने कहा की आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने लोगों से किए गए वायदों को भुला दिया है।

अरविंद खन्ना ने पंजाब सरकार पर किया वार :   भगवंत मान सरकार से पहले कहते थे कि उनकी सरकार में प्रदेश में कोई धरना नहीं लगेगा परंतु आज हर चौक पर धरने प्रदर्शन हो रहे हैं। अरविंद खन्ना ने कहा कि अगर पंजाब का विकास चाहते हैं तो प्रदेश की सभी तेरह सीटों पर भाजपा को जिताओ। केंद्र की भाजपा सरकार के नेतृत्व में महिलाओं, युवाओं, गरीबों, किसानों आदि के कल्याण के लिए बहुत सी कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिससे गरीबी रेखा से बहुत से लोग ऊपर उठ रहे हैं।

अरविंद खन्ना ने किसानों को लेकर भी दिया बयान :  अरविंद खन्ना ने कहा कि भाजपा का विरोध कर रहे कुछ किसान हमारे भाई हैं उनकी एमएसपी व आमदनी बढ़ाने के लिए वह खुद केंद्र सरकार से आह्वान करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता धीरज दद्धाहूर, गुरमीत सिंह हंडिआया, हरिंदर सिद्धू, प्रवीण बांसल, सुभाष मकड़ा, सोहन मित्तल, दीपक मित्तल, सोमनाथ सहौरिया मोहित गोयल मनी सामाजिक संगठन के ये प्रतिनिधि उपस्थित रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद खन्ना ने बरनाला व खुड्डी में वर्करों की बैठक को भी संबोधित किया व उन्हें मेरा बूथ सबसे मजबूत करने के लिए प्रेरणा देते हुए कमल के फूल चुनाव चिन्ह को जिताने के लिए आह्वान किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

दूसरी वीडियो में भी युवती न्यूड : बीजेपी नेता धाकड़ का दूसरा वीडियो भी हुआ वायरल, संबंध बनाने के बाद दोनों ने हाइवे पर थे नाचते

नई दिल्ली । दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर युवती से खुलेआम संबंध बनाने वाले बीजेपी नेता मनोहर धाकड़ इन दिनों विशेष रूप से चर्चा में बने हुए हैं। भाजपा का ये नेता अब पुलिस की गिरफ्त...
article-image
पंजाब

गुरदियाल सिंह फुल की पुस्तक ‘रिश्तों की महक’ का लोकार्पण और गोष्ठी का आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाबी साहित्य सभा, होशियारपुर द्वारा जिला भाषा अधिकारी कार्यालय के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में प्रिंसिपल गुरदियाल सिंह फुल की पुस्तक ‘रिश्तों की महक’ का लोकार्पण और गोष्ठी का आयोजन किया...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में यूथ कांग्रेस का ‘हर घर झंडा, हर घर पंजा’ अभियान 20 अगस्त से : प्रणव किरपाल

गढ़शंकर। पंजाब प्रदेश यूथ कांग्रेस के स्टेट जनरल सेक्रेटरी प्रणव किरपाल ने प्रेस को बताया कि भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर 20 अगस्त को...
article-image
पंजाब

अरेस्ट करो या कोर्ट में हाजिर रहो : पंजाब डीजीपी और गृह सचिव पर हाईकोर्ट सख्त

चंडीगढ़  :  पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने रेप के आरोपी बिजनेसमैन की गिरफ्तारी को लेकर सख्त निर्देश दिया है। कोर्ट ने पंजाब के डीजीपी और गृह सचिव से कहा है कि या तो...
Translate »
error: Content is protected !!