केजरीवाल को गिरफ्तार करके और जेल में डालकर उन्हें दबा लेंगे और पार्टी खत्म कर देंगे, लेकिन वह गलतफहमी में है – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

by

चंडीगढ़ । झारखंड में रविवार को इंडिया गठबंधन की सामूहिक न्याय महारैली हुई जिसमें इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के शीर्ष नेता मौजूद रहें। आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद की पत्नी सुनीता केजरीवाल तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह रैली में शामिल हुए। महारैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह कोई राजनीतिक रैली या शक्ति प्रदर्शन नहीं है। आज हम सभी लोग यहां देश का संविधान और लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लेने के लिए इकट्ठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है और विपक्षी नेताओं को चुनाव प्रचार से रोकने के लिए गिरफ्तार कर रही है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इसीलिए गिरफ्तार किया गया ताकि वे चुनाव प्रचार न कर सकें। मान ने कहा कि हमारी हेमंत सोरेन से अक्सर बात होती रहती थी क्योंकि झारखंड के पछवारा में पंजाब सरकार की एक कोल माइन है, उस संबंध में बातचीत के दौरान वह हमेशा यह बात कहते थे कि झारखंड गरीब राज्य नहीं है। यहां प्राकृतिक संसाधनों का भंडार है, पर इसे जानबूझकर गरीब रखा गया क्योंकि केंद्र सरकार की बुरी नजर यहां के संसाधनों पर है। रैली के मंच पर अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन के नाम की 2 कुर्सियां खाली रखी गई थी, इस पर मान ने कहा कि यही 2 खाली कुर्सिया

भाजपा की सभी कुर्सियां खाली करवाएगी। उन्होंने कहा कि वो समझते हैं कि केजरीवाल को गिरफ्तार करके और जेल में डालकर उन्हें दबा लेंगे और पार्टी खत्म कर देंगे, लेकिन वह गलतफहमी में हैं। केजरीवाल सिर्फ एक व्यक्ति नहीं वह एक विचार है। भाजपा उनके शरीर को तो गिरफ्तार कर सकती है लेकिन उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करेगी? मान ने कहा कि केजरीवाल का कसूर सिर्फ इतना है कि वह आम लोगों को सुविधा देना चाहते थे। वह लोगों को अच्छी शिक्षा और अच्छा इलाज देना चाहते थे। वह लोगों को मुफ्त बिजली पानी और सरकारी सेवाएं देना चाहते थे। वह बेरोजगारी मिटाना चाहते थे, इसलिए उन्हें जेल में डाल दिया।

मान ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और भाजपा को जुमले बाजों की पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि अब भाजपा, भारतीय जुमला पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले 10 सालों में सांसद और विधायक खरीद-फरोख्त करने के अलावा कुछ नहीं किया। उसने देश के लोगों को सिर्फ जुमले दिए और झूठ बोले। मान ने कहा कि भाजपा का 400 सीट का नारा भी एक जुमला है। देश में कोई मोदी लहर नहीं है। अगर लहर होती तो भाजपा वाले अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जेल में नहीं डालते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता से डरते हैं क्योंकि वह जहां भी जाते हैं भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाता है। इसलिए केजरीवाल को भाजपा ने साजिश के तहत झूठे केस दर्ज कर जेल में डाल दिया है।

ये लोग केजरीवाल को इंसुलिन न देकर जेल में मारना चाहते हैं  :   आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भावुक होकर कहा कि मेरे पति की गलती क्या है? उन्होंने दिन-रात दिल्ली के लोगों के कल्याण के लिए काम किया। उन्हें शुगर की बीमारी के बावजूद जानबूझकर जेल में डाला गया। यह तानाशाही है। देश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल 20 साल से शुगर के मरीज हैं। वह पिछले 12 साल से 50 यूनिट इंसुलिन रोज लेते हैं। लेकिन ये लोग केजरीवाल को इंसुलिन न देकर जेल में मारना चाहते हैं। केजरीवाल के जेल में आम और मिठाई खाने के ईडी के आरोपों पर सुनीता केजरीवाल ने कहा कि लोग सच ही कहते हैं कि राजनीति बहुत गंदी चीज है, तभी कैमरे लगाकर केजरीवाल के एकल्ल एक निवाले पर नजर रखी जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिंपा, मेयर व डिप्टी कमिश्नर ने स्कूल की छात्राओं के साथ लोहड़ी के गीतों पर नाच कर खुशी मनाई : स्कूल की छात्राओं ने पंजाबी संस्कृति व कला का प्रदर्शन कर मेहमानों को किया मंत्रमुग्ध

बेटियां किसी से कम नहीं, समाज के हर क्षेत्र का कर रही हैं सफलता से प्रतिनिधित्व: ब्रम शंकर जिंपा होशियारपुर :कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र...
article-image
पंजाब

मोड़ मंडी में आम आम आदमी पार्टी द्वारा की गई रैली पर आप सरकार ने चार करोड़ 16 लाख रुपये किए था खर्च : वीवीआईपी के खाने के लिए 16 लाख रुपये किए थे खर्च

चंडीगढ़ । लोकसभा चुनाव को लेकर बठिंडा की मोड़ मंडी में आम आम आदमी पार्टी द्वारा की गई रैली पर आप सरकार ने चार करोड़ 16 लाख रुपये खर्च किए थे। इसका खुलासा आरटीआई...
article-image
पंजाब

A meeting was held by

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 10 : In the midst of the war situation in the country, a meeting was held by the SarvdharmSadbhavna Committee at Future Ready Institute VidyaMandir, Shimla Pahari, Hoshiarpur. Addressing the gathering, Hoshiarpur...
Translate »
error: Content is protected !!