दो सगी बहनें जिंदा जल गईं : बठिंडा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना

by

बठिंडा – पंजाब के बठिंडा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, आज सुबह उडिय़ा कॉलोनी की झुग्गियों में भयानक आग लग गई जिससे इस हादसे में दो सगी बहनें जिंदा जल गईं जबकि कई लोग झुलस गए।

मृतक बच्चियों के पिता ने बताया कि सुबह कॉलोनी में ही एक परिवार खाना बना रहा था कि अचानक झुग्गी में आग लग गई। और हवा के तेज चलने के कारण आग आसपास की झुग्गियों में भी फैल गई और कई झुग्गियां पूरी तरह से जलकर राख हो गई।  इस बीच, उसने अपने चार बच्चों को झुग्गी से बाहर निकाल लिया लेकिन उसकी दो बेटियां आग से बचने के लिए दूसरे कमरे में छिप गईं। इसके बाद आग लगने से कमरे में रखा गैस सिलेंडर फट गया और कमरे में भी आग लग गई। आग की चपेट में आकर उनकी दोनों बेटियां बुरी तरह से झुलस गई। इसके बाद उन्होंने आग बुझाकर बेटियों को बाहर निकालने की कोशिश की। मौके पर पहुंची सहारा जन सेवा की टीम ने दोनों बच्चियों को बाहर निकाल कर तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उन्हें अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री एम.एल. खट्टर से मुलाकात की

चंडीगढ़ मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस) परियोजना पर व्यक्तिगत ध्यान देने का अनुरोध श्री तिवारी ने इस संबंध में श्री खट्टर को एक पत्र भी सौंपा चंडीगढ़, 7 अक्टूबर: चंडीगढ़ से सांसद और भारत...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का बी.ए. बी.एड. आठवें सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बी.ए.बी.एड. के आठवें सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने बताया कि पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा घोषित...
article-image
पंजाब

कर्ज का हिसाब देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की यह डिमांड : “मैं आपसे यह भी आग्रह करूंगा कि आप माननीय प्रधानमंत्री को न केवल लंबित आरडीएफ जारी करने के लिए मनाएं

पंजाब के राज्‍यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने कुछ दिन पहले आम आदमी आदमी पार्टी के कार्यकाल में राज्‍य में बढ़ रहे कर्जे का हिसाब मांगा था। जिसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब...
article-image
पंजाब

वर्किंग कमेटी ने लगाई मुहर : सुखबीर सिंह बादल फिर बनेंगे शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष

सुखबीर सिंह बादल के एक बार फिर से शिरोमणि अकाली दल का अध्यक्ष बनने की संभावना है. SAD कार्यसमिति ने बादल के नाम को अंतिम रूप दे दिया है. 23 अप्रैल को पार्टी ने...
Translate »
error: Content is protected !!