मेरे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने से जयराम ठाकुर विचलित हो रहे – कंगना रनौत राजनीति करने के साथ सुर्खियां बटोरने के तरह-तरह के बयान देने में लगी : मुख्यमंत्री सुक्खू

by

एएम नाथ हमीरपुर : पालमपुर में बेटी की घटना पर भी जयराम ठाकुर राजनीतिक रोटियों को सेंकने का काम करने में लगे हुए है। जब से जयराम ठाकुर सीएम की कुर्सी से हटे है तब से सीएम की कुर्सी हथियाना चाहते है तो कभी कानून व्यवस्था बिगड़ने की बात कर रहे है। जयराम ठाकुर हर बार किसी बात को मुद्दा बनाने का काम करते है। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्रकारों से बातचीत में कही है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा पालमपुर में बेटी की दराट से हत्या करने की कोशिश की गई है यह हिमाचल की संस्कृति नहीं है। इस घटना पर सरकार ने बेटी का पूरा खर्च उठाने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर खुद विचलित हैं क्योंकि हर जगह बीजेपी के कार्यकर्ताओं को नए नेताओं के आने से दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि उपचुनावों में बीजेपी में पुराने नेताओं को पूछा तक नहीं है और बिके हुए विधायकों को टिकट दे दी, जिससे बीजेपी के लोग नाराज हुए हैं जिन्हें मनाने में बीजेपी लगी हुई है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के द्वारा की गई राजनीति से लोकतंत्र मजबूत नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि मेरे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने से जयराम ठाकुर विचलित हो रहे है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कंगना रनौत राजनीति करने के साथ सुर्खियां बटोरने के तरह-तरह के बयान देने में लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय में कंगना रनौत ने हिमाचल में कोई मदद नहीं की है बल्कि आमिर खान ने मदद की थी। इस समय कंगना रनौत केवल मात्र राजनीति करने के लिए ऐसा कर रही है। गंगू राम मुसाफिर के कांग्रेस में ज्वाइन करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने स्वीकृति दी है और जल्द हाईकमान इस पर मुहर लगाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा की चारो और विधानसभा उपचुनाव की छह सीटों पर कांग्रेस विजय हासिल करेगी। सुक्खू ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक षड्यंत्र करने वाले भाजपा नेताओं को इसका जबाब जनता अपने मत के साथ देगी। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ चुनावों को लेकर फीडबैक ली है। इस दौरान मंत्री राजेश धर्माणी भी मौजूद थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आधार सेवा केंद्र में एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार सम्बन्धी सभी सुविधाएं – अनिरुद्ध सिंह

ग्रामीण विकास मंत्री ने कसुम्पटी में किया आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ हिमाचल के लिए 3 आधार केंद्र हुए हैं स्वीकृत, शिमला में प्रदेश का पहला आधार सेवा केंद्र शुरू एएम नाथ। कसुम्पटी : ...
हिमाचल प्रदेश

हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा देने का बिल राज्यसभा से भी पास : 55 वर्ष से आंदोलनरत लोगों ने इस निर्णय के बाद पूरे गिरिपार में दीवाली जैसा जश्न

सिरमौर :   जिले सिरमौर के हाटी समुदाय का 55 वर्ष से शांतिपूर्ण संघर्ष आखिरकार रंग लाया। बुधवार को समुदाय को जनजाति का दर्जा देने का बिल राज्यसभा से भी पास हो गया। यह बिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया विकास खंड मैहला का दौरा

बैलेट पेपर लिखने संबंधी कार्य के अलावा स्ट्रांग रूम तथा काउंटिंग हॉल का भी किया निरीक्षण एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने आज विकास खंड मैहला का दौरा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बंगाल में TMC ने स्‍वीकारी हार : ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी का आया पहला रिएक्‍शन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में तृणमूल कांग्रेस  के शासन का अंत हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और बंगाल में पहली बार...
Translate »
error: Content is protected !!