विशेष स्टीकर उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने लांच किया : ज़िला में उपभोक्ताओं के घर गैस सिलेंडर के साथ पहुंचेगी मतदान की अपील   

by
एएम नाथ। चंबा, 25 अप्रैल :   उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने  लोकतंत्र के महापर्व में सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित बनाने को लेकर स्वीप  कार्यक्रम के तहत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों  की निरंतरता में आज उपायुक्त कार्यालय परिसर से मतदाता जागरूकता  अपील व मतदान संदेश के साथ विशेष रूप से तैयार स्टीकर लांच किया।
ज़िला के हजारों एलपीजी उपभोक्ताओं के घर  एलपीजी सिलेंडर के साथ अब 1 जून को मतदान करने की अपील भी पहुंचेगी।
मुकेश रेपसवाल ने बताया कि भूरे भालू के संरक्षण और मतदाता जागरूकता  के लिए “मू भी गाणा वोट पाणा” टैग लाइन पर आधारित भोलू नामक  शुभंकर प्रतीक  वाला यह स्टीकर जिला चंबा में एलपीजी उपभोक्ताओं को प्रदान किए जाने वाले हर सिलेंडर में लगाया जाएगा ।
साथ में यह स्टीकर परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले विभिन्न वाहनों एवं  प्रमुख स्थान में भी लगाया जाएगा, ताकि मतदान के महत्व का संदेश हर घर के प्रत्येक मतदाता तक पहुंचे।
स्टीकर के माध्यम से देश के प्रति अपना दायित्व  निभाने को लेकर 1 जून को मतदान करने की अपील  के साथ मतदाताओं के सहायतार्थ  टोल फ्री नंबर 1950 की जानकारी प्रदान की गई है ।
यहां प्रमुख बात यह है कि ज़िला में  10 गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को हर माह औसतन लगभग 50,000 (पचास हजार) के करीब सिलेंडर प्रदान किए जाते हैं। इस तरह से मतदाता जागरूकता का यह संदेश दूरदराज के क्षेत्रों में भी लोगों  को मतदान   के लिए प्रेरित करेगा ।
मुकेश रेपसवाल ने आगे बताया कि
ज़िला में मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा निर्वाचक भागीदारी जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) आरंभ किया गया है । इस कार्यक्रम के माध्यम से ज़िला  के दूर -दराज  क्षेत्रों में भी  प्रभावी मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
सहायक आयुक्त पीपी सिंह, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, ज़िला नोडल अधिकारी स्वीप अरविंद सिंह चौहान, अर्थशास्त्री ग्रामीण विकास अभिकरण विनोद कुमार, ज़िला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय से प्रभारी ज्योति सूर्या इस अवसर पर उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रदर्शन करो लेकिन..’, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदर्शनकारियों को हाईवे जाम करने या आम जनता को परेशान करने से चाहिए बचना

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से कहा कि किसानों को अपने प्रदर्शन शांतिपूर्ण और जिम्मेदारी से करने चाहिए। कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदर्शनकारियों को हाईवे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री ने चलवाड़ा में नवाजे तृप्ता पब्लिक स्कूल के होनहार – प्रदेश सरकार का शिक्षा क्षेत्र में विस्तार से ज्यादा गुणवत्ता पर जोर: चंद्र कुमार

एएम नाथ।  ज्वाली, 18 नवंबर: कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार का शिक्षा क्षेत्र में विस्तार से ज्यादा गुणवत्ता पर जोर है। प्रदेश सरकार शैक्षणिक संस्थानों के आधारभूत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभाएं क्षेत्र और संसाधनों की मोहताज नहीं होती : जयराम ठाकुर

देहरा के दिल्ली कॉन्वेंट स्कूल के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष एएम नाथ। देहरा/कांगड़ा :  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर ने देहरा स्थित दिल्ली कॉन्वेंट स्कूल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माँ काली के पूजन के साथ विधिवत रूप से आरम्भ होगा राज्य स्तरीय सायर मेला – संजय अवस्थी

एएम नाथ।  अर्की :  मुख्य संसदीय सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि धार्मिक आस्था के मध्य जन-जन का मिलन ही मेला है और...
Translate »
error: Content is protected !!