मेलों-उत्सवों से पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, ‘चलो चम्बा’ अभियान की समीक्षा

by

मिंजर मेले पर सभी ग्राम पंचायतों में फहराया जाएगा मिंजर ध्वज

पर्यटन बढ़ाने को वार्षिक कैलेंडर बनेगा, अक्टूबर में पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता भी

एएम नाथ। चम्बा : जिले के प्रमुख मेलों और उत्सवों को पर्यटन से जोड़कर अधिक आकर्षक बनाने की दिशा में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन विकास के उद्देश्य से आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक गतिविधियां शामिल की जाएं, ताकि चम्बा की सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक विरासत का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके। वह बुधवार को ‘चलो चम्बा’ अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उपायुक्त ने कहा कि ‘चलो चम्बा’ अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और इसके माध्यम से जिले में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में आयोजित होने वाले प्रमुख मेलों, उत्सवों और पर्यटन आयोजनों का वार्षिक कैलेंडर तैयार कर योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने बताया कि 26 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का इस वर्ष उपमंडल स्तर पर भी आयोजन होगा। मेले के शुभारंभ पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में मिंजर ध्वज फहराया जाएगा तथा पंचायत स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।
बैठक में अक्टूबर में प्रस्तावित पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता और चुराह उत्सव के आयोजन पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने वन विभाग को लमडल और दुआट महादेव ट्रैक रूट के शेष कार्य शीघ्र पूरा करने तथा खब्बी धार ट्रैक के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं, स्वच्छ भारत मिशन के तहत खब्बी धार में पर्यटकों की सुविधा के लिए शौचालय और पर्याप्त डस्टबिन उपलब्ध कराने को भी कहा गया।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने पर्यटन गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि ‘नॉट ऑन मैप’ के सह-संयोजक मनुज शर्मा ने जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

म्युनिसिपल चुनावों में खन्ना को मिली पूर्वी मंडल चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी

होशियारपुर 21 मई  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना का संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन द्वारा आगामी म्युनिसिपल चुनावों के लिए खन्ना को जिला पूर्बी मंडल के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की माता 88 वर्षीय संसारदेई ने भवड़ां के मतदान केंद्र पर किया मतदान : तीसरे एवं अंतिम चरण में भी मतदाताओं ने दिखाया उत्साह

हमीरपुर 30 मई। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण में जिला हमीरपुर की 77 ग्राम पंचायतों में शनिवार को हुए मतदान में बुजुर्गों, दिव्यांगों और नए युवा मतदाताओं ने भी काफी...
हिमाचल प्रदेश

एचपीयू रीजनल सेंटर में प्रवेश हेतु 26 जुलाई तक करें आवेदन

धर्मशाला, 14 जुलाई। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू), क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला के निदेशक प्रो. डी.पी वर्मा ने बताया कि रीजनल सेंटर द्वारा शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हुनर के दम पर रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें युवा: जयराम ठाकुर

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेगा हिमाचल, युवाओं को आधुनिक हुनर की जरूरत 9,288 युवाओं को हुनरमंद बना चुका जन शिक्षण संस्थान, जयराम ने बांटे प्रमाण पत्र एएम नाथ। मंडी : आज के समय में...
Translate »
error: Content is protected !!