चंबा-अथेड़ रूट पर फिर ब्रेक : परिवहन व्यवस्था पर भाजपा का निशाना “बस नहीं है, कहां से भेजूं”, आरएम के बयान पर गरमाई सियासत

by

चंबा-अथेड़ रूट पर फिर नहीं पहुंची एचआरटीसी बस, विद्यार्थी व ग्रामीण परेशान

परिवहन मंत्री के दावों पर भाजपा का सवाल

रंजीत ठाकुर। लचोड़ी (चंबा) : {चंबा-अथेड़ रूट पर मंगलवार को भी हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवा बहाल नहीं हो सकी, जिससे लचोड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भाजपा जिला चंबा के सोशल मीडिया सह-संयोजक रविंदर कुमार ने इसे प्रदेश सरकार और परिवहन मंत्री के दावों की पोल बताते हुए निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
रविंदर कुमार ने कहा कि कई दिनों से चंबा-अथेड़ रूट पर नियमित बस नहीं चल रही है। लोगों की लगातार शिकायतों के बाद सोमवार को बस भेजी गई, लेकिन मंगलवार को फिर सेवा बाधित रही। इसके चलते लचोड़ी तथा अन्य शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अलावा मांझली, सेरी, करवाल और ग्वालू पंचायतों के लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
उन्होंने आरोप लगाया कि परिवहन मंत्री विधानसभा में जिले में बसों की कोई कमी न होने का दावा करते हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि चंबा जिले के कई रूटों पर बसें नियमित रूप से नहीं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि आए दिन सड़कों पर खराब बसें खड़ी दिखाई देती हैं और एचआरटीसी की स्थिति पहले कभी इतनी खराब नहीं रही। रविंदर कुमार ने परिवहन मंत्री से चंबा डिपो के स्वीकृत रूटों और उन पर नियमित रूप से संचालित बसों का श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।
—————————
“बस नहीं है, कहां से भेजूं”

चंबा-अथेड़ रूट पर बस सेवा बाधित रहने के संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) चंबा ईशान ठाकुर ने बताया कि मौसम के कारण बस ब्रेकडाउन हो गई है। उन्होंने कहा, “हमारे पास बस नहीं है, तो मैं कहां से भेजूं।” उनके अनुसार उपलब्ध बसों की कमी के कारण सेवा प्रभावित हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रोपड़ में 31 मई को एनजीटी की बैठक से पहले डीसी ने संबंधित पक्षों से की बात, रणनीति पर हुई चर्चा

ऊना :  पंजाब की सीमा से सटे सनोली, मजारा, मलूकपुर व बीनेवाल पूना गांवों में पीएसीएल उद्योग से निकलने वाले कैमिकल युक्त पानी की समस्या का समाधान निकालने के लिए 31 मई को होने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला साइकिल राइड का भव्य आयोजन ‘ मेयर नीनू शर्मा ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, विजेताओं को उपायुक्त ने किया पुरस्कृत

एएम नाथ। धर्मशाला : धर्मशाला में आयोजित साइकिल राइड का शुभारंभ आज उत्साहपूर्ण एवं जोश से भरे माहौल में किया गया। इस अवसर पर धर्मशाला की मेयर नीनू शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने करूणामूलक नियुक्ति नीति में किए व्यापक संशोधन, आय सीमा बढ़ाई : 5 प्रतिशत कोटे में एकमुश्त छूट से अधिक परिवार होंगे लाभान्वित

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार ने करूणामूलक आधार पर सरकारी सेवा में नियुक्तियों से संबंधित नीति में महत्वपूर्ण संशोधन को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में लिए गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री राम हनुमान सेवा ट्रस्ट बद्दी द्वारा गुल्लरवाला व दिल्ली के दो दिव्यांगों को प्रदान की व्हीलचेयर

बद्दी, 23 जनवरी (तारा) : श्री राम हनुमान सेवा ट्रस्ट बद्दी द्वारा गुल्लरवाला व दिल्ली के दिव्यांगजनों को प्रदान की गई व्हीलचेयर। गुल्लरवाला पंचायत के उप प्रधान पम्मी चौधरी ने बताया कि उनकी पंचायत...
Translate »
error: Content is protected !!