सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 330 पदों के लिए साक्षात्कार, ऑनलाइन करना होगा आवेदन

by

धर्मशाला, 25 नवम्बर। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने बताया कि इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा महिला व पुरुष श्रेणी के 330 पद सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाइजर के भरे जाने हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ 28 नवम्बर, 2023 को उप रोजगार कार्यालय लम्बागांव, 29 नवम्बर, 2023 को उप रोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां तथा 30 नवम्बर, 2023 को उप रोजगार कार्यालय कस्बा कोटला में सुबह 11 बजे साक्षात्कार के लिए आ सकते हैं। इसके लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं दिया जाएगा।
ऑनलाइन होगा आवेदन
रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदकों को साक्षात्कार में भाग लेने से पूर्व ईईएमआईएस डॉट एचपी डॉट एनआईसी डॉट आईएन पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए उक्त वेबसाइट पर अपनी ई-मेल से लॉगइन करने के बाद अपने डैशबोर्ड में दिख रही इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है।
यह रहेगी योग्यता
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास या उससे अधिक और आयु सीमा 20 से 36 वर्ष रखी गई है। उक्त पदो ंके लिए पुरुषों के लिए लंबाई 173 सेंटीमीटर और वजन 60 किलोग्राम से अधिक व महिला आवेदकों के लिए लंबाई 163 सेंटीमीटर और न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम रखा गया है। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा 12000 से 22000 रूपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यस्थल हिमाचल, पंजाब व हरियाणा रहेगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9418217918 तथा 8221862918 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
.0.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बद्दी-पिंजौर एनएच-105 के टेंडर में लगातार देरी पर श्री राम सेना लोकतांत्रिक और जनहितकारी तरीके से आंदोलन करेगी : टेंडर लगातार 9 वीं बार भी नहीं खुला

बद्दी 13 फरवरी (तारा) : बद्दी-पिंजौर एन.एच-105 के टेंडर में हो लगातार देरी पर श्री राम सैना ने जनहित में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द इसका टेंडर नहीं हुआ तो राम सेना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंद्रशेखर मंदिर साहू में की पूजा-अर्चना में विधायक नीरज नैय्यर ने की पूजा-अर्चना : मंदिर के गुंबद निर्माण के लिए तीन लाख की राशि देने का किया ऐलान

  एएम नाथ। चंबा :  विधायक नीरज नैय्यर ने आज ग्राम पंचायत साहू पदर में स्थित प्रसिद्ध- ऐतिहासिक चंद्रशेखर मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पूजा-अर्चना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तपोवन में विस सत्र 26 नवंबर से 05 दिसंबर तक होगा आयोजित : शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में नहीं बरती जाएगी कोताहीः विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

विस भवन तथा परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिए निर्देश एएम नाथ। धर्मशालाः 10 नवंबर। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि तपोवन में शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में किसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

31 हजार युवाओं को हिमाचल में दो साल में नौकरियां उपलब्ध करवाईं: विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला : 6 दिसंबर । लोकनिर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया कि बीते दो साल में कांग्रेस सरकार ने 31 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाए हैं। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!