सेंट थॉमस के छात्राओं को बताया मतदान का महत्व : मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने, पता आदि बदलने, प्रवासी और सर्विस वोटर हेतु डॉ० सुरेश कुमार ने आवश्यक दी जानकारी

by
शिमला 26 अप्रैल – लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज 63-शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के तहत सेंट थॉमस वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल शिमला में ‘सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षण एवं मतदाता सहभागिता’ (स्वीप) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्वीप नोडल अधिकारी 63-शिमला शहरी डॉ० सुरेश कुमार ने अध्यापकों व विद्यार्थियों को मताधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने, पता आदि बदलने, प्रवासी और सर्विस वोटर हेतु आवश्यक जानकारी दी। इसके अतिरिक्त फार्म संख्या 6, 6क, 7 और 8 किस तरह भरे जाने हैं, इसके बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया।
उन्होंने भारत के संविधान में भारतीय नागरिकों को प्राप्त मताधिकार के विषय में समझाते हुए कहा कि अपने मत का प्रयोग अवश्य रूप से करें। अधिक से अधिक लोग मतदान केन्द्र तक पहुंचकर लोकतंत्र को मजबूत करें। इसी दृष्टि से इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अठारहवीं लोक सभा के गठन हेतु हो रहे सामान्य चुनाव व हिमाचल में सातवें चरण में होने वाले मतदान के दिन,हर मतदाता मतदान केंद्र तक पहुंचे इसके लिए विद्यार्थियों के माध्यम से अभिभावकों तक चुनाव आयोग की शपथ को पहुंचाना सुनिश्चित किया गया।
उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा 85 वर्ष से अधिक वरिष्ठ मतदाताओं तथा दिव्यांग जनों के लिए घर से मतदान के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त मतदान केंद्रों पर मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया, जिसमें रैंप, पानी और सहायता आदि की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान की प्रधानाचार्या वी. चक्रवर्ती, मतदाता साक्षरता समूह की नोडल अधिकारी बनिता शर्मा व प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र तथा तरुण शर्मा व अन्य प्रवक्ता एवं अध्यापक वर्ग तथा 400 छात्र-छात्राएं विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान के अंतर्गत उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दिलाई स्वच्छता पर शपथ

एएम नाथ। चम्बा : स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान के तहत आज उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल द्वारा उपायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता पर शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अभी बंद रहेगा शंभू बॉर्डर – सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की इसे खोलने की मांग वाली याचिका

नई दिल्ली।  दिल्ली कूच की जिद पर अड़े आंदोलनकारी किसानों की वजह से बंद पड़ा शंभू बॉर्डर अभी नहीं खुलेगा l सोमवार  को सुप्रीम कोर्ट ने शंभू बॉर्डर खोलने की मांग वाली याचिका खारिज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनिल अंबानी के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की नई एफआईआर : 2 बैंको से 1085 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

नई दिल्ली।:  सीबीआई ने उद्योगपति अनिल अंबानी, रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड और कंपनी की एक पूर्व निदेशक के खिलाफ ₹1,085 करोड़ से अधिक की कथित बैंक धोखाधड़ी के संबंध में एक नया आपराधिक मामला दर्ज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऐतिहासिक रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह : अतिरिक्त उपायुक्त ने समारोह की तैयारियों पर बुलाई गई बैठक में सभी विभागों को जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश

शिमला, 03 जनवरी – राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह-2024 हर्षोल्लास के साथ शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया जाएगा। समारोह की तैयारियों के संबंध में आज यहाँ बचत भवन में बुलाई गई एक...
Translate »
error: Content is protected !!