संतों की याद में 21 वां वार्षिक रक्तदान कैंप 9 को

by

गढ़शंकर : गुरुद्वारा मंजी साहिब गांव मोइला वाहिदपुर में युवाओं द्वारा राष्ट्रीय यूथ नेता अकाली दल हरप्रीत सिंह रिंकू बेदी के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक के निर्णय की जानकारी देते हुए हरप्रीत सिंह रिंकू बेदी ने बताया की संत बाबा हरनाम सिंह रोडे वाले तथा संत बाबा हरनाम सिंह रंगपुर वालों की याद में 21वां वार्षिक रक्तदान कैंप 9 जून को गुरुद्वारा साहिब में आयोजित किया जाएगा। हरप्रीत सिंह रिंकू बेदी ने बताया कि रक्तदान के प्रबंधों के लिए बलवीर सिंह राय, गुरिंदर सिंह गिंदा, जसकरण सिंह, हरप्रीत सिंह हैप्पी की कमेटी गठित की गई है। उन्होंने इलाके के युवाओं को समाज सेवा के इस कार्य में रक्तदान हेतु पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि कैंप दौरान कोविड-19 संबंधी हिदायतों को मुख्य रखते हुए प्रबंध किए जाएंगे। बैठक दौरान अन्य के साथ मनराजवीर सिंह, मनवीर सिंह राय, हरप्रीत सिंह बैंस, बलविंदर सिंह सिद्धू, जसकरण सिंह, गुरकरण सिंह लहिल, गुरप्रीत सिंह गोपी, सतिंदर सिंह मोइला, सनी मोइला, गुरदीप सिंह दीपा व अन्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पति को विदेश भेजने के लिए उधार लिए 16 लाख रुपये वापस न करने का आरोप : महिला पर केस दर्ज

गढ़शंकर, 8 सितंबर । पति को विदेश भेजने के लिए कथित तौर पर 16 लाख रुपये उधार लेने और बाद में राशि वापस न करने के आरोप में गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ की कोठी नंबर 960 पर सियासी घमासान, पूर्व विधायक आदिया ने सरकार से मांगा जवाब

होशियारपुर। चंडीगढ़ स्थित सरकारी कोठी नंबर 960 के आवंटन और इस्तेमाल को लेकर विवाद गहरा गया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक पवन आदिया ने पंजाब सरकार से इस मामले में पूरी स्थिति स्पष्ट करने...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल होशियारपुर में खोला जाए डे-केयर कैंसर सेंट रः डा. अजय बग्गा

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :   कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए भारत सरकार साल 2025-26 दौरान देश के 200 जिला स्तरीय अस्पतालों में डे-केयर कैंसर सेंटर, खोलने जा रही है। डे-केयर कैंसर...
article-image
पंजाब

जिले होशियारपुर में 305308 मीट्रिक टन गेहूं की आमद : 100 प्रतिशत गेहूं की हो चुकी है खरीद: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिले की अलग-अलग मंडियों में गेहूं की खरीद निर्विघ्न जारी हैं। उन्होंने बताया कि बीती शाम तक जिले में 305308 मीट्रिक टन गेहूं की आमद...
Translate »
error: Content is protected !!