15 करोड़ लेकर अमीर बन गए और अब आपको पैसे बांटने आएंगे, लेकिन लाहुल स्पीति की संस्कृति अपने ईमान को बेचने वाली नहीं : मुख्यमंत्री सुक्खू

by

लाहौल : लाहौल स्पीति की जनता से धोखा करने वाले पूर्व विधायक रवि ठाकुर की जमानत इन चुनाव में जब्त होगी और तब उनको अपनी गलती का एहसास होगा। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केलंग में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 महीने में लाहुल स्पीति ऐसा क्षेत्र है जहां वह तीसरी बार आए हैं। आप लोग चुनावों में आपकी भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले नेताओं को सबक सिखाएंगे। 15 अगस्त को जब मैं स्पीति गया था और महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणा की। उस दिन रवि ठाकुर मीठी बातें कर रहे थे। जाती बार साथ रहे लेकिन दूसरे दिन ही पैसे लेकर भाजपा को वोट डाला और पंचकूला चले गए। अगले दिन बजट था बहुत सी योजनाएं लाए थे। सभी योजनाओं को अमलीजामा पहनना था लेकिन रवि ठाकुर पंचकूला पहुंच गए।

बात भाजपा या कांग्रेस की बात नहीं, लोकतंत्र की : 15 करोड़ लेकर अमीर बन गए हैं और अब आपको पैसे बांटने आएंगे, लेकिन लाहुल स्पीति की संस्कृति अपने ईमान को बेचने वाली नहीं है। रवि ठाकुर ने अपने आप को बेच दिया। बात भाजपा या कांग्रेस की बात नहीं, लोकतंत्र की है।

2027 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना : जनता की भावना से खिलवाड़ करने वालों को सबक सिखाना है। आप सेवा करने वाले व्यक्ति को विधायक चुनें। आम जनता साथ देगी तो धनबल वाले देखते रह जाएंगे। 2027 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि जल्द टिकट का निर्णय लिया जा रहा है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईजीएमसी शिमला में कैंसर रोगी को नहीं मिला इंजेक्शन, मौत : सीएम हेल्पलाइन में दी शिकायत में बेटी ने लगाया आरोप

एएम नाथ। शिमला :  इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के एक कैंसर रोगी की मौत के बाद मामला सीएम हेल्पलाइन में पहुंच गया है। सीएम हेल्पलाइन को दी शिकायत में परिजनों ने इंजेक्शन न...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुल्हन को शादी से पहले भगा ले गई उसकी सहेली : समलैंगिक रिश्ते का अनोखा मामला

तरनतारन : पंजाब के तरन तारन जिले से सामने आई एक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. इस मामले ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को चौंकाया है, बल्कि परिवार को भी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करोड़ों की लैंबोर्गिनी, मर्सिडीज, एंडेवर, थार सब कुछ 26 साल के अनुराग द्विवेदी का जब्त : इस लड़के की कमाई की कहानी जान लीजिए

नई दिल्ली : महज 26 साल की उम्र में बैटिंग ऐप्स और टेलीग्राम चैनल्स के जरिए ऑनलइन क्रिकेट प्रिडिक्शन कर बेशुमार पैसे कमाने वाला उन्नाव का अनुराग द्विवेदी ED के शिकंजे में है। अनुराग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अनुपम कश्यप ने दत्तनगर में स्कूल बस का किया औचक निरीक्षण : स्कूल बस में ही दत्तनगर से नीरथ तक बच्चों के साथ किया सफर

शिमला 24 अक्तूबर – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज रामपुर दौरे से शिमला लौटते समय डीएवी दत्तनगर की स्कूल बस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने स्कूल बस के ड्राइवर का...
Translate »
error: Content is protected !!