बिंदल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कांग्रेस कार्यकाल के घोटाले गिनाए : कांग्रेस के देश में 10 साल के शासनकाल में केवल घोटालों की चर्चा होती थी : डॉ. राजीव बिंदल

by

शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के नगर में रविवार को आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के देश में 10 साल के शासनकाल में केवल घोटालों की चर्चा होती थी। बिंदल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कांग्रेस कार्यकाल के घोटाले गिनाए :  बिंदल ने कहा कि 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने तो भारत की अर्थव्यवस्था की हालत खराब थी, मोदी जी ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया और अर्थव्यवस्था को 11वें पायदान से 5वें पायदान तक पहुंचाया। कमजोर देश को मजबूत देश बनाया।

उन्होंने कहा कि आज सिरमौर को आईआईएम मिला जिसके ऊपर 500 करोड़ का खर्चा आया यह दुनिया का सबसे सुंदर इंस्टिट्यूट है। केंद्र ने नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए 265 करोड़ भेजें पर कांग्रेस पार्टी ने उसका काम बंद करवा दिया, वो कहते हैं कि इसकी जरूरत नहीं है यहां कोई बीमार नहीं होता। बिंदल ने लगातार कांग्रेस को लताड़ा।

उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल प्रदेश को सड़क निर्माण एवं रखरखाव के लिए एक लाख करोड़ की घोषणा की है। पूरे हिमाचल में 12500 करोड़ से ज्यादा के सड़क और नेशनल हाई वे निर्माण के कार्य चल रहे हैं। इस मौके पर डॉ राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश के सभी नेशनल हाईवे के बारे में भी बताया उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति जाते हुए भी सड़के एकदम चकाचक है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशान साधते हुए कहा कि जो उपलब्धियां मुख्यमंत्री गिना रहे है, वह केंद्र द्वारा भेजी गई है ऐसा प्रतीत होता है कि माल मालको का और मसूरी खुद की। काम केंद्र कर रही है, प्रदेश का उसमे कोई योगदान नहीं है और तब भी कांग्रेस के मुख्यमंत्री उन कामों की वहा वाही लूटने का प्रयास कर रहे है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 2.98 करोड़ का विदेशी चढ़ावा डिप्टी सीएम अग्निहोत्री ने विधानसभा में दिया जवाब : श्रद्धालुओं ने दिनार, पौंड, दिरम, डालर सहित अन्य देशों की मुद्रा में किया दान

एएम नाथ : शिमला : मंदिर न्यास माता श्री चिन्तपूर्णी जी में पिछले तीन सालों में विदेशी मुद्रा के रुप में 2,98,98,857 का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। विधायक राकेश कालिया के प्रश्न के उत्तर...
हिमाचल प्रदेश

सैसोंवाल के बार्ड नंबर पांच में 12 लाख से रास्ता बनाए जाने का कार्य आरंभ

हरोली । ग्राम पंचायत सैसोंवाल के प्रधान श्री नरदेव राणा व उप प्रधान श्री बलदेव कृष्ण जी के नेतृत्व में वार्ड नंबर 5 में लगभग 12 लाख के रास्ते का निर्माण  कार्य का शुभारंभ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अलविदा कांग्रेस जारी : पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का काग्रेस पार्टी से इस्तीफा

दिल्ली :  गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हार्दिक पटेल ने इस्तीफे की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘मृतक के परिवार पर प्रेशर न डाले, तमाशा बंद कर अफसरों को अरेस्ट करे’, IPS पूरन कुमार खुदकुशी मामले में राहुल का पीएम मोदी-सीएम सैनी पर निशाना : चिराग पासवान भी पहुंचे

चंडीगढ़ : हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई. पूरन कुमार के सुसाइड मामले को 7 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है। मंगलवार सुबह IPS के परिवार...
Translate »
error: Content is protected !!