पूर्व एडीजीपी गुरिन्दर सिंह ढिल्लों कांग्रेस में शामिल : पूर्व एडीजीपी गुरिन्दर सिंह ढीलो 1997 बैच के हैं आईपीएस

by

नई दिल्ली : पंजाब के पूर्व एडीजीपी गुरिन्दर सिंह ढिल्लों आज कांग्रेस में शामिल हाे गए हैं। प्रभारी देवेंद्र यादव ने उन्हें कांग्रेस में शामिल कराया हैं। पूर्व एडीजीपी गुरिन्दर सिंह ढीलो 1997 बैच के आईपीएस हैं।  बता दें, 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी ढिल्लों पंजाब पुलिस में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) के रूप में कार्यरत थे, जब उन्होंने 34 साल की सेवा के बाद पद छोड़ दिया। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने 34 साल की सेवा के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का विकल्प चुना है। ढिल्लों पंजाब पुलिस में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) के पद पर कार्यरत थे।

1997 बैच के आईपीएस अधिकारी ढिल्लों ने अपना करियर जालंधर में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में शुरू किया। उन्होंने खुफिया, नशीली दवाओं के विरोधी विशेष कार्य बल, जांच ब्यूरो और अन्य विंगों में विभिन्न पदों पर कार्य किया। ढिल्लों गुरदासपुर जिले के मुलियानवाल गांव के रहने वाले हैं और फिलहाल पटियाला में बसे हुए हैं।

प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा की पंजाब की पूर्व एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों के पार्टी में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी आने वाले समय में ढिल्लों साहब को पार्टी जिम्मेदारी भी देगी और पंजाब में उनका उपयोग भी करेगी। चुनाव लड़ना प्राथमिकता नहीं हैं। देवेंद्र यादव ने कहा की गुरिंदर सिंह ढिल्लों राहुल गांधी से प्रेरित होकर आज पार्टी में शामिल हुए है। वहीं गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि वह संगठन के आदमी है और पार्टी पुणे जहां भी रहेगी काम करने के लिए वह करेंगे। चुनाव लड़ना अभी उनकी प्राथमिकता नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिहार चुनाव : प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट :- कई चौंकाने वाले नाम आए सामने

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में कुल नौ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं,...
article-image
पंजाब

दो पिस्टलों व छे जिंदा कारतूसों सहित दो युवक ग्रिफतार

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने दो युवको को दो देसी पिस्टलों व छे ङ्क्षजंदा कारतूस सहित ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया है। एसआई मनजीत लाल के नेतृत्व में चंडीगढ़ चौक में पुलिस ने नाका...
article-image
पंजाब

इलाके में बिक रहे नशीले पदार्थो की जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाये जाने की मांग करेंगे : डॉ. सुभाष शर्मा।

गढ़शंकर, 17 अक्तूबर :  हम गढ़शंकर हलके और पंजाब में चल रहे नशे के गंदे कारोबार की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से करवाने की सिफारिश की मांग करेंगे ताकि पंजाब के युवाओं को इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए युवक की मौत : युवक को दौड़ते वक्त हार्ट अटैक, ट्रेडमिल पर ही दौड़ते हुए गिर गया

गाजियाबाद : गाजियाबाद के सरस्वती विहार इलाके में एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए युवक की मौत गई। जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा कि युवक को दौड़ते वक्त हार्ट अटैक आया था।...
Translate »
error: Content is protected !!