अग्निवीर 4 साल में रिटायर्ड : 75 साल का बूढ़ा एक और मौका मांग रहा : मीसा भारती ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला

by

आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव की बेटी और मीसा भारती ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की है। पटना के बिहटा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मीसा भारती ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।  उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक तरफ युवाओं के लिए अग्निवीर योजना लेकर आए हैं। जिसमें नौजवान चार साल में रिटायर होकर घर बैठेगा और ये बूढ़ा प्रधानमंत्री 75 साल की उम्र में एक और मौका मांग रहा है, लेकिन देश की जनता बेवकूफ नहीं है।

मीसा भारती ने कहा कि काठ की हांडी चूल्हे पर बार-बार नहीं चढ़ती है। भारती ने कहा कि यह कोई साधारण चुनाव नहीं है, यह देश बचाने का चुनाव है। ये आरक्षण और संविधान बचाने का चुनाव है। पाटलिपुत्र से आरजेडी उम्मीदवार मीसा भारती ने आगे कहा कि बीजेपी नेता लगातार 400 पार का नारा लगा रहे थे, लेकिन अब यह नारे बंद हो गए हैं। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यह नारा भूल गए हैं। क्योंकि देश की जनता ने 400 पार नारे की हवा निकाल दी है। मीसा भारती ने सवालिया लहजे में पीएम मोदी से पूछा कि आपने अपने 10 साल के शासन में देश के नौजवानों के लिए क्या किया? आपको किसानों की मदद करनी थी, लेकिन आपने पूंजीपतियों की मदद की। किसानों की कर्ज के बदले अंबानी-अडानी के कर्ज माफ किए।

इससे पहले भी मीसा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर देश की जनता ने इंडिया गठबंधन को मौका दिया तो पीएम मोदी से लेकर बीजेपी के कई नेता सलाखों के पीछे होंगे। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद मीसा भारती ने मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया था।लालू की बेटी मीसा भारती लगातार तीसरी बार पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इससे पहले 2014 और 2019 में भी उन्होंने पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों बार बीजेपी के राम कृपाल यादव ने मीसा भारती को हराया था। अबल तीसरी बार भी बीजेपी के राम कृपाल यादव और मीसा भारती आमने-सामने हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एक तरफ़ शुल्क़ बढ़ा रही है तो दूसरी तरफ़ सुविधाएँ छीन रही है सरकार : जयराम ठाकुर

सरकार स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं अपनी नाकामी, सीएम बोलते हैं झूठ पीएमजीएसवाई में हिमाचल की प्राथमिकता के लिए केंद्र सरकार का आभार कश्मीर तक रेल पहुँचाने के सपने को पूरा करने के...
article-image
पंजाब

निमिशा मेहता ने मेहंदवानी धरनाकारियों की मांग हिमाचल सरकार के समक्ष रखी

गढ़शंकर l भाजपा नेता निमिशा मेहत ने गांव मेहंदवानी में लंबे समय से चल रहे धरने में शमूलियत की तथा धरनाकारियों के वफद को साथ लेकर उनकी मुलाकात हिमाचल सरकार के इंडस्ट्रियल डिवैलपमैंट कार्पोरेशन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामलीला का मंचन 14 से 24 अक्तूबर तक होगा : रामलीला प्रबंधों की एसडीएम ने की समीक्षा

ऊना 9 अक्तूबर: 14 से 24 अक्टूबर तक राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना में आयोजित होने वाली रामलीला की तैयारियों को लेकर सोमवार को एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान ने ज़िला अधिकारियों व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुवाड़ी छिंज मेले के विकास को मिलेगा हरसंभव सहयोग : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने छिंज मेला आयोजन समिति को दिए 1.21 लाख रुपये लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में मेलों की अहम भूमिका : पठानिया एएम नाथ। चुवाड़ी (चंबा) :  भटियात उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!