कांग्रेस ने हमेशा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की जनता के साथ भेदभाव की राजनीति की : भाजपा ने विकास की राजनीति के साथ विकास भी करवाया – डॉ. राजीव भारद्वाज

by

एएम नाथ। धर्मशाला, 02 मई :  कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मित्रों की सरकार चल रही है और इन मित्रों पर सरकार द्वारा करोड़ों रुपए की फजूल खर्ची हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की जनता के साथ भेदभाव की राजनीति की है। जबकि दूसरी ओर भाजपा ने विकास की राजनीति के साथ विकास भी करवाया है। डॉ भारद्वाज वीरवार को सुलह विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने कार्यकाल में 25 हजार करोड़ का ऋण ले लिया है पर आज तक हिमाचल प्रदेश में एक भी विकास कार्य नहीं हुआ। संसदीय क्षेत्र कांगड़ा के साथ भी इस सरकार ने हमेशा भेदभाव किया और कांग्रेस के नेता अपनी गलती मानने के बजाय केवल लीपापोती का कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए भाजपा और भाजपा के सांसद ने अद्भुत कार्य किया। जदरांगल में केंद्रीय विवि के कैंपस के लिए भूमि का चयन भाजपा के सांसद द्वारा करवाया गया। मटौर से शिमला और पठानकोट से मंडी फोरलेन का निर्माण, शहीद स्मारकों और जीर्णोद्धार के लिए 1.20 करोड़ जारी की गई। भाजपा के नेता एवं सांसद दिन-रात अपने क्षेत्र के विकास के लिए काम करते हैं और दूसरी ओर कांग्रेस के नेता केवल चुनाव लड़ते हैं और उड़न छू हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रदेश भाजपा सरकार ने हिमाचल में बेहतर कार्य किया है। वन रैंक वन पेंशन के अंतर्गत हिमाचल में 94 हजार 709 भूतपूर्व सैनिक लाभान्वित हुए हैं। भूतपूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरियों में 15 प्रतिशत आरक्षण हमारी प्रदेश सरकार ने दिया। पूर्व सैनिकों व उनके बच्चों के लिए छात्रवृत्ति की आय सीमा को तीन लाख से बढ़ाकर सात लाख किया गया। यह भी हमारी जयराम ठाकुर सरकार द्वारा शुरू की गई। द्वितीय विश्व युद्ध के 2600 भूतपूर्व सैनिकों की पेंशन को तीन से बढ़ाकर 10 हजार तथा 5271 सेना-विधवाओं की पेंशन को 500 से बढ़ाकर 5,000 प्रतिमाह किया तो वो भी भाजपा ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि कांग्रेस पार्टी अपने पिछले 16 महीने का हिसाब जनता के समक्ष रखे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार, हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा, कांगड़ा-लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी व सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार व प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त ऊना अभियान के मोमनियार पंचायत में हर घर दस्तक अभियान के तहत एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ने भरा जोश

बंगाणा , 2 नवम्बर – नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ऊना ने हर घर दस्तक अभियान शुरू किया है जो सभी ब्लॉकों की पंचायतों में चल रहा है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कसौली में पति ने की पत्नी की हत्या : तीन माह पहले ही हुई थी शादी

एएम नाथ। सोलन :  सोलन के कसौली में एक शख्स द्वारा पत्नी को तेजधार हथियार से मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। मामला कसौली के शनोगी गांव का है यहां पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा कॉलेज में NCC कैडेट्स की चयन प्रक्रिया : 130 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

39 सीटों के लिए हुआ चयन, 8 वरिष्ठ कैडेट्स का RDC पूर्व चयन भी आयोजित अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित हुए NCC कैडेट्स एएम नाथ। चंबा :  राजकीय उत्कृष्ट स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चोरी-छिपे जिला में प्रवेश करने वालों व क्वारंटीन नियम न मानने वालों पर दर्ज होगा केसः डीसी

दूसरे राज्यों से बस में जिला ऊना आने के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्यः डीसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए वर व वधू पक्ष से अधिकतम 50 व्यक्तियों को ही अनुमति ऊना  –...
Translate »
error: Content is protected !!