ननदोई ने किया महिला का रेप : पति घर पर नहीं था मौजूद; जबरदस्ती संबंध बनाए, रात को आया था

by

जीरकपुर : पुलिस को कंप्लेंट कर अपने ननदोई के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है। महिला के बयान पर जीरकपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर रजिस्टर करने के बाद घनौर पुलिस स्टेशन को फाइल सौंप दी है। जिसे अरेस्ट करने के लिए पुलिस ने रेड शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि उसका ननदोई एक साल से उसके साथ रेप कर रहा था और किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकियां देता था।

रेप पीड़ित महिला के अनुसार उसकी उम्र 29 साल के करीब है, जिसकी शादी चार साल पहले घनौर में हुई थी। शादी के बाद इनकी कोई औलाद नहीं हुई थी। दिसंबर 2023 की आधी रात को महिला का पति घर पर मौजूद नहीं था तो मौका पाकर ननदोई रात को घर पर पहुंचा। ननदोई ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए रेप किया। बाद में ननदोई ने महिला को ही बदनाम करने की धमकियां देते हुए लगातार उसके साथ रेप किया और एक साल से यही सिलसिला चल रहा था। परेशान होकर महिला जीरकपुर स्थित अपने घर चली गई। जहां पर उसने परिवार को सच्चाई बताई तो पुलिस कंप्लेंट दर्ज करवा दी। केस के इन्वेस्टीगेशन अफसर गुरप्रीत सिंह ने कहा कि जीरो एफआईआर की कापी अभी उनके पास पहुंची है, जिसकी डिटेल्स वेरीफाई किए जा रहे हैं। इसे अरेस्ट करने के बाद पूरा मामला पता चल पाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मलेरिया की रोकथाम के अपने घरों के आसपास छोटे गड्ढों में पानी न इकट्ठा होने दें और छप्पड़ में खड़े पानी में काले तेल का करें छिड़काव : डॉ. रघवीर सिंह 

गढ़शंकर, 26 अप्रैल: प्राथमिक हेल्थ सेंटर पोसी में सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. रघवीर सिंह के नेतृत्व में मलेरिया संबंधी ब्लॉक स्तरीय जागरूकता सेमिनार करवाया गया। इस मौके लोगों को संबोधित करते डॉ. रघवीर सिंह...
article-image
पंजाब

डीएसपी हरवंस सिंह धालीवाल को किया सस्पेंड

बठिंडा ।  पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। पंजाब पुलिस के डीएसपी पर गाज गिरी है। आप सरकार ने बठिंडा के डीएसपी सिटी-1 हरवंस सिंह धालीवाल को सस्पेंड कर दिया...
article-image
पंजाब

भगवान वाल्मीकि जी के दिखाए मार्ग पर चल कर ही समाज में शांति, सद्भावना व भाईचारे को बनाया जा सकता है मजबूत: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने घंटाघर के नजदीक 4 लाख 17 हजार रुपए की लागत से बनने वाले भगवान वाल्मीकि जी द्वार के कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने...
article-image
पंजाब

राष्ट्रीय खेलों में होशियारपुर के खिलाड़ियों का जलवा : कमलजीत कौर ने जीते तीन स्वर्ण, डॉ. रंजीत सिंह ने हासिल किए दो गोल्ड और एक सिल्वर

होशियारपुर :  हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित 14वें एसबीकेएफ राष्ट्रीय खेल-2026 में होशियारपुर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले और पंजाब का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। प्रतियोगिता में भाग...
Translate »
error: Content is protected !!