मोदी अमित शाह के लिए वोट मांग रहे : 2014 में मोदी ने खुद नियम बनाया था, 75 साल की उम्र के बाद भाजपा नेता रिटायर हो जायेंगे, मोदी जी अगले साल 17 सितंबर को 75 साल के हो रहे : केजरीवाल

by

नई दिल्ली : दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से 10 मई को अंतरिम जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल आज कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे।।इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना की और हनुमानजी के आगे माथा टेका।  आप कार्यालय में सीएम केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जमकर भाजपा पर निशाना साधा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सबको मेरा प्रणाम। 50 दिन बाद सीधा जेल से आपके पास आया हूं, अच्छा लग रहा है। बजरंगबली की कृपा है। आप के शीर्ष नेताओं को जेल भेजा गया। आप कुचलने में पीएम ने कसर नहीं छोड़ी। मेरे को इन्होंने जेल भेज दिया। सबसे चोर लोगों को इन्होंने अपनी पार्टी में शामिल कर लिया।

योगी आदित्यनाथ की राजनीति खत्म करेगी भाजपा’
केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मानते हैं कि भाजपा को चुनौती आम आदमी पार्टी देगी। पीएम मोदी ने एक खतरनाक मिशन शुरू किया है और वो है वन नेशन वन लीडर। इसके तहत वो सभी देश के नेताओं को ख़त्म करना चाहते हैं, सारे विपक्ष के नेताओं को जेल में डाल देंगे और सभी भाजपा के नेताओं को निपटा देंगे, उनकी राजनीति खत्म कर देंगेI मुझसे लिखवा लो- कुछ दिनों बाद ममता बनर्जी, स्टालिन, उद्धव ठाकरे, तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के सभी नेता जेल में होंगेI यूपी के मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ की राजनीति खत्म करने की साजिश की जा रही है। भाजपा जीत जाएगी तो योगी आदित्यनाथ की राजनीति खत्म करेंगे।

भाजपा ने अपने नेताओं का सफाया किया :   सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ाई लड़नी है तो केजरीवाल से सीखो। मैंने अपने नेता को भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई को सौंप दिया था। तानाशाह जनतंत्र खत्म करना चाहता है। देश को तानाशाह से बचाने का वक्त है। भाजपा ने अपने नेताओं का सफाया किया है। मुरली मनोहर जोशी और लालकृष्ण आडवाणी को रिटायर किया गया। इन्होंने रमन सिंह, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे, मनोहर लाल की राजनीति को खत्म कर दिया है। अब अगला नंबर योगी आदित्यनाथ का है। ये चुनाव यह जीत गए तो दो महीने में यूपी का मुख्यमंत्री बदल दिया जाएगा। जो तानाशाही है। देश के सभी नेताओं को पीएम खत्म करना चाहते हैं।

मोदी अमित शाह के लिए वोट मांग रहे : मैं 140 करोड़ लोगों का साथ चाहता हूं। इस देश को बचाना है। मैं लोकतंत्र को बचाना चाहता हूं। मैं मंत्री, मुख्यमंत्री बनने नहीं आया नौकरी छोड़कर यहां आया हूं। मेरा देश के लिए सबकुछ कुर्बान है। ये इंडिया गठबंधन से पूछते हैं कि प्रधानमंत्री कौन होगा? मैं भाजपा से पूछता हूं कि इनका प्रधानमंत्री कौन होगा? 2014 में मोदी ने खुद नियम बनाया था कि 75 साल की उम्र के बाद भाजपा नेता रिटायर हो जायेंगे। मोदी जी अगले साल 17 सितंबर को 75 साल के हो रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि मोदी जी, क्या आप अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं?

मेरे खून का एक-एक कतरा देश के लिए :   हमारा देश 4000 हजार साल पुराना है। जब भी देश में किसी ने तानाशाही की कोशिश की है। जनता ने उसे बाहर कर दिया। मैं उनके खिलाफ लड़ रहा हूं। देश के 140 करोड़ लोगों से भीख मांग रहा हूं। देश को बचा लो। सुप्रीम कोर्ट ने 21 दिन दिए हैं। मैं पूरे देश में घूमूंगा। मेरे खून का एक-एक कतरा देश के लिए है। ये लोग इंडिया गठबंधन से पूछते हैं कि आप का प्रधानमंत्री कौन होगा। हम भाजपा से पूछना चाहते हैं कि आप का प्रधानमंत्री का दावेदार कौन है। पहले योगी को निपटाएंगे फिर अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाएंगे। ये मोदी की गारंटी कौन पूरी करेगा। क्या अमित शाह पूरी करेंगे। 4 जून के बाद भाजपा की सरकार नहीं बन रही है। हरियाणा, दिल्ली, बिहार, झारखंड, यूपी और दूसरे राज्यों में इनकी सीट घट रही हैं। देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों ने हासिल किया शीर्ष सम्मान : जेएनजीईसी के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्मार्ट इंडिया हैकथॉन प्रतियोगिता में अव्वल

पहला स्थान हासिल कर जीती एक लाख पुरूस्कार राशि सुंदरनगर, 21 दिसंबर 2023। जवाहरलाल नेहरू गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (जेएनजीईसी), सुंदरनगर के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर के स्मार्ट इंडिया हैकथॉन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज में एड-ऑन पाठयक्रमों का शुभारंभ

इन पाठयक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना : डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया एएम नाथ। सलूणी :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में शनिवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैत में छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ : 42 स्कूलों की 300 छात्राएं हॉकी, हैंडबॉल, वेटलिफ्टिंग, बास्केटबॉल, ताई कमांडों,जुडो तथा बॉक्सिंग इत्यादि में अपने अपने जौहर दिखाएंगीं

शाहपुर, 29 सितम्बर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने रैत में छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें जिलाभर के 42 स्कूलों की 300 छात्राएं हॉकी, हैंडबॉल, वेटलिफ्टिंग, बास्केटबॉल, ताई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा ;  श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुख सुविधाओं के अलावा मंदिर परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। यह निर्देश उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने श्री लक्ष्मी...
Translate »
error: Content is protected !!