एसबीएस मॉडल हाईस्कूल सदरपुर का दसवीं और बाहरवीं का रिजल्ट रहा शानदार : अग्रणी रहे विधार्थियों को स्कूल की एमडी सुरिंदर कौर बैंस व प्रिंसिपल जसप्रीत कौर लड्डू खिला कर मूंह मीठा करवाया

by

गढ़शंकर : सीबीएसई द्वारा घोषित नतीजों में एसबीएस मॉडल हाईस्कूल सदरपुर का दसवीं और बाहरवीं का रिजल्ट हर साल की तरह इस बार भी शानदार रहा। यह जानकारी देते हुए प्रिंसिपल जसप्रीत कौर ने बताया कि दसवीं के नतीजे में अनीशा ने 93%, सुखमन अटवाल ने 92%, मुस्कानप्रीत कौर और सलोनी ने 91% अंकों के साथ क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। दसवीं कक्षा में विधार्थियों ने सर्वाधिक अंक गणित में 96, अंग्रेजी में 90, हिंदी में 90, विज्ञान में 93, सामाजिक अध्ययन में 96, पंजाबी में 98, आईटी में 96 आए।
इसी प्रकार, बारहवीं कक्षा (साइंस ग्रुप) में गुरनीत कौर ने 90%, वैदिका राणा और रितिका ने 85% और अनमोल रतन ने 84% अंक प्राप्त कर क्रमवार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। कॉमर्स ग्रुप में अर्शप्रीत संधू ने 91% अंकों के साथ, हेमन बजाड़ ने 88% और जसलीन कौर ने 84% अंकों के साथ स्कूल में क्रमवार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। बारहवीं कक्षा में विधार्थियों ने सर्वाधिक अंक अंग्रेजी में 91, गणित में 83, बायो में 95, भौतिक विज्ञान में 80, रसायन विज्ञान में 94, आईपी में 92, बिजनेस स्टडीज में 89, अर्थशास्त्र में 95, अकाउंट्स में 92 और शारीरिक शिक्षा में 100 प्रतिशत रहे। शानदार परिणाम के लिए स्कूल प्रिंसिपल जसप्रीत कौर ने सभी को बधाई दी स्टाफ सदस्यों, छात्रों और अभिभावकों को बधाई दी। स्कूल की एमडी सुरिंदर कौर बैंस ने भी स्टाफ और बच्चों को उनकी कड़ी मेहनत के कारण प्राप्त परिणामों के लिए बधाई दी और उन्हें भविष्य के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉ. सीमा गर्ग ने होशियारपुर के कार्यकारी सिविल सर्जन का कार्यभार संभाला

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव, श्री कुमार राहुल, आईएएस के आदेशानुसार, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग ने 1 सितंबर 2025 से होशियारपुर के कार्यकारी सिविल सर्जन का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार

आप नेता जैन का जेल में मसाज करवाने का वीडियो वायरल : भाजपा प्रवक्ता ने मसाज करवाने की वीडियो की शेयर

वीडियो सामने आने पर डिप्टी सीएम सिसोदिया आए जैन के पक्ष में, बोले- जैन बीमार, डाक्टरों की सलाह पर फिजियोथेरेपी ले रहे दिल्ली। आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल...
article-image
पंजाब , समाचार

कायाकल्प सर्टिफिकेट ऑफ अवार्ड में होशियारपुर जिले के बेहतरीन प्रदर्शन पर डिप्टी कमिश्नर ने एसएमओज को किया सम्मानित

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लोगों तक और बेहतरीन ढंग से स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए किया प्रेरित डिप्टी कमिश्नर ने मासिक बैठक के दौरान अलग-अलग विभागों के कार्यों को समीक्षा की चुने गए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूएमबी मिसेज इंडिया की प्रथम रनर-अप अक्षिता शर्मा ने मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ।  शिमला : यूएमबी मिसेज इंडिया की प्रथम रनर-अप अक्षिता शर्मा ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की और प्रतियोगिता के बारे में अपने अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री ने...
Translate »
error: Content is protected !!