निजी अस्पतालों को को वैक्सीन बेचने की जिम्मेदारी लेते हुए सेहत मंत्री इस्तीफा दे- शूका

by

गढ़शंकर – नगर परिषद गढ़शंकर के पूर्व प्रधान व अकाली दल नेता राजिंदर सिंह शूका ने पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू से इस्तीफे की मांग की है। उनका आरोप है कि स्वास्थ्य मंत्री प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने में असफल रहे हैं वही उन्होंने पंजाब के लोगों को निशुल्क लगने वाली कोविड वेक्सीन को निजी अस्पतालों को बेच कर राज्य की जनता के साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की जो डोज 400 रुपये के हिसाब से राज्य के लोगों को फ्री में लगाने के लिए मिली। उसे बीस निजी अस्पतालों को 1060 रुपये के हिसाब से बेच दिया गया। उन्होंने कहा कि करीब 42000 डोज निजी अस्पतालों को बेची गई, ताकि निजी अस्पताल इसे अमीर लोगों को मनमानी कीमत लेकर मुनाफा कमा सके। ऐसा कर सेहत मंत्री ने पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया है। सिद्धू को नैतिकता के आधार पर ही इस्तीफा दे देना चाहिए। कोरोना की दूसरी लहर की चेतावनी के बाद भी सेहत मंत्री पंजाब के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का इंतजाम नहीं कर सके। जिस कारण ऑक्सीजन की भारी किल्लत रही। उन्होंने कहा कि सेहत मंत्री की कार्यशैली को देखकर लगता है कि वह निजी अस्पतालों के लिए काम कर रहे न कि पंजाब की जनता के लिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क से जुड़े तार! NTPC और पावर प्लांट की रेकी करने का आरोप, UAPA के तहत केस

23 वर्षीय सेवक सिंह के मोबाइल से विदेशी नंबरों पर चैट के सुराग, शहजाद भट्टी और BKI से संपर्क की जांच; ड्रोन से हथियार मंगाने की आशंका जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सरकारी स्कूल की 11 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला : शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्जकर कर दी जांच शुरू

एएम नाथ। शिमला  :  चौपाल थाना के अंतर्गत एक सरकारी स्कूल की 11 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

42 लाख की डील से कनाडा पहुंचा शख्स, अब हुआ गिरफ्तार…. पुलिस जांच कर रही-डील के पीछे का पूरा मामला

नई दिल्ली : हमारे देश से बहुत से लोग पढ़ाई और नौकरी के लिए अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में जाते हैं। विदेश यात्रा के लिए वीजा और पासपोर्ट सबसे ज़रूरी दस्तावेज़ होते हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!