कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश का कर रही सर्वांगीण विकास: सुंदर शाम अरोड़ा

by

कैबिनेट मंत्री ने गांव बजवाड़ा में 68 लाख के विकास कार्यों का किया उद्घाटन, 20 लाख के विकास कार्य करवाए शुरु
होशियारपुर : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश का सर्वांगीण विकास कर रही है और शहरों व गांवों की सभी बुनियादी सुविधाओं का हल किया जा रहा है। वे गांव बजवाड़ा में स्मार्ट विलेज स्कीम के अंतर्गत 68 लाख रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गांव में 20 लाख रुपए के और विकास कार्यों की भी शुरुआत करवाई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश के विकास को लेकर निरंतर कार्यशील है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गांव बजवाड़ा में 68 लाख रुपए की राशी से गंदे पानी के निकास व गलियों-नालियों का निर्माण कार्य करवाया गया था और अब 20 लाख रुपए की लागत से गांव में नाले का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले भी बजवाड़ा में अलग-अलग विकास कार्य करवाए गए हैं और भविष्य में भी यह क्रम इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के लिए बेहतर सुविधाएं दी जा रही है और बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को समान अवसर मुहैया करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को हर बुनियादी सुविधा मुहैया करवाने के लिए सरकार किसी तरह की कोई कमी कोई नहीं छोड़ेगी।
सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार ने प्रदेश में रिकार्डतोड़ विकास कार्य करवाए हैं और हर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए उचित प्रयास किया है। उन्होंने गांव वासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जहां विकास के पक्ष से कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी वहीं योज्य व्यक्ति को अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत दी जा रही सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। इस मौके पर बी.डी.पी.ओ अभय चंद्र, देहाती कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन कर्म चंद, सरपंच प्रीति बैंस, पूर्व सरपंच राम लाल बैंस, जय पाल, पंच हरजीत सिंह, पंच स्मृति, संत राजेश दास, पंच रीना, महेश कुमार, तेलूराम, पंच सुरिंदर कुमार, बलविंदर कुमार बिंदी, राजेश कुमार, पंच दलजिंदर, दीप भट्टी, सरपंच कुलदीप अरोड़ा, मनमोहन सिंह कपूर, राहुल गोहिल आदि भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रिंसिपल किरपाल सिंह को सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित

गढ़शंकर, 27 अप्रैल: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए प्रिंसिपल किरपाल सिंह को शानदार विदाई पार्टी दी गई और सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रिंसिपल...
article-image
पंजाब

डीटीएफ ने जलालाबाद हादसे में मारे गए शिक्षकों को दी श्रद्धांजलि : तबादले की शर्त हटाकर हर तहसील में शिक्षक आवास बनाने की मांग

गढ़शंकर । स्थानीय बंगा चौक स्थित गांधी पार्क में डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के नेतृत्व में शिक्षकों ने एकत्रित होकर पिछले माह जलालाबाद में हुए हादसे में मारे गए तीन शिक्षकों व चालक को श्रद्धांजलि...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय – सफेदा,पापुलर और बांस तथा खैर व अन्य पेड़ों की कटाई पर प्रतिबंध

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। मंत्रिमंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी...
article-image
पंजाब

जसविंदर कौर मान नगर कौंसिल गढ़शंकर की सीनियर वाईस प्रधान और जूनियर वाईस प्रधान किरपाल राम पाला निर्वाचित

गढ़शंकर। नगर कौंसिल गढ़शंकर के सीनियर वाईस प्रधान और जूनियर  वाईस प्रधान के पदों का चुनाव नगर कौंसिल गढ़शंकर के कार्यालय में ओशी मंडल (आईएएस) उप मंडल मजिस्ट्रेट-सह-कन्वीनर नगर कौंसिल गढ़शंकर की अध्यक्षता में...
Translate »
error: Content is protected !!