सामान्य पर्यवेक्षक ने गगरेट और बंगाणा में अधिकारियों से ली चुनाव प्रबंधों की जानकारी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

by
ऊना 14 मई। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और विधानसभा उपचुनाव गगरेट और कुटलैहड़ के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया ने बुधवार को बंगाणा और गगरेट पहुंचकर अधिकारियों से चुनाव से संबंधित विभिन्न प्रबंधों की जानकारी ली तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। श्याम लाल पूनिया वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया ने अधिकारियों से ईवीएम-वीवीपैट स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों में आवश्यक प्रबंधों, मतदान डयूटी पर तैनात होने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण एवं उनके रहने-खाने के प्रबंधों, पुलिस और होमगार्ड्स की तैनाती, सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं की स्थिति, सुविधा ऐप एवं सी-विजिल ऐप, व्यय निगरानी और अन्य प्रबंधों के बारे में प्रारंभिक रिपोर्ट ली। उन्होंने आदर्श आचार संहिता की अनुपालना एवं निगरानी के लिए गठित विभिन्न टीमों के नोडल अधिकारियों से वर्तमान स्थिति की भी जानकारी ली और उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए.
सामान्य पर्यवेक्षक के मोबाइल पर भी कर सकते हैं शिकायत
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किए गए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया के मोबाइल नंबर 93172-83159 पर भी आम लोग शिकायत कर सकते हैं। सामान्य पर्यवेक्षक की ईमेल आईडी- श्यामलालपूनिया एट द रेट आईएएस.एनआईसी.इन shyamlalpoonia@ias.nic.in पर भी शिकायत भेजी जा सकती है।
इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार, नायब तहसीलदार अभिराय सिंह शर्मा
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राकेश टिकैत पर स्याही फेकना निंदनीय :जरनैल सनोली

ऊना : ऊना ब्लॉक अध्यक्ष जरनैल सनोली ने राकेश टिकैत पर स्याही फैंकने की घटना को सरकार की घटिया राजनीति का हिस्सा वताया। उन्होंने कहा की राकेश टिकैत वैंगलोर में एक सभा की मीटिंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाड़ियां पंचायत के गांव घ्याण में आयोजित की गई महलोग सभा की बैठक

पट्टा मेहलोग, 20 अप्रैल (तारा) : महलोग सभा द्वारा चलाए गए पंचायत स्तरीय जन सम्पर्क अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बाड़ियां के घ्यान में अध्यक्ष जिया लाल ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लावारिस बच्चों के परिजन सामने नहीं आए तो शुरू होगी गोद लेने की प्रक्रिया

एएम नाथ।  हमीरपुर 15 मई। जिला बाल संरक्षण अधिकारी तिलक राज आचार्य ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व लावारिस अवस्था में मिले तथा बाल आश्रम सुजानपुर में रखे गए दो बच्चों के परिजन अगर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से कोविड केंद्रों के लिए भेजी सामग्रीः डीसी

ऊना – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज जानकारी देते हुए बताया कि विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर आज जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से हरोली, पालकवाह तथा खड्ड कोविड केंद्रों...
Translate »
error: Content is protected !!