151 से ज्यादा सीट आ जाए तो प्रशांत किशोर के मुंह पर गोबर पड़ जाए : 303 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी – प्रशांत किशोर

by

नई दिल्ली  : राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत किशोर ने नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को इस चुनाव में मिलने वाली सीटों को लेकर भी बड़ी बात कही है।  प्रशांत किशोर ने बरखा दत्त के शो ‘इनसाइड आउट’ में कई और खुलासे किए। जब उनसे पूछा गया कि क्या पीएम नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे तो उन्होंने कहा कि हां वह इस बार भी पीएम बनेंगे। प्रशांत किशोर ने कहा, आप सबसे कन्जर्वेटिव एस्टिमेट को भी सुन लीजिए। ये ऐसे हैं जैसे आप सेंचुरी तो बना रहे हैं। एक सेंचुरी आपने फ्लोलेस बनाई और एक 6 कैच ड्रॉप के बाद बनाई।

बीजेपी को कितनी सीटें मिलेंगी :   बीजेपी को पिछली बार 303 सीटें मिली थीं। इस बार उन्हें कितनी सीट मिलेगी? इस सवाल के जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा का प्रदर्शन पिछले चुनाव से बेहतर होगा और पार्टी 303 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

अमेठी में केएल शर्मा को उतारना सही या गलत :   इस सवाल के जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं ये नहीं कहूंगा कि प्रियंका गांधी को ही खड़ा होना चाहिए था या राहुल गांधी को ही होना चाहिए था। मेरा कहना ये है कि बस इस स्टेटस को बदलना चाहिए. जिस पर भी भरोसा हो उसको उम्मीदवार बना दो।

आंध्र प्रदेश में क्या सरच में हारेंगे जगन मोहन रेड्डी : जब प्रशांत किशोर से पूछा गया कि आपने एक दावा किया है कि इस बार आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी चुनाव हारेंगे, ये कितना सही है। इस पर उन्होंने कहा कि 4 तारीख को रिजल्ट आएगा। अगर रिजल्ट में जगन मोहन रेड्डी की पार्टी को 151 से ज्यादा सीट आ जाए तो प्रशांत किशोर के मुंह पर गोबर पड़ जाए। अगर मैं जो कह रहा हूं वो सही हो गया तो… वैसे जगन मोहन रेड्डी के मुंह पर गोबर पड़ेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के झूठे वादों और भ्रष्ट इरादों के परिणाम स्वरूप हिमाचल की चारों लोक सभा सीटों पर और उपचुनावों में 6 की 6 विधानसभा सीटों का भाजपा की झोली में आना तय

एएम नाथ। हमीरपुर, 10 अप्रैल :  केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को अपने हमीरपुर प्रवास के दौरान कहा कि जनविश्वास का यह जनसैलाब...
article-image
पंजाब

माता चंचल कौर की मरने पश्चात आंखें दान : माता के निधन पर पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष राजिंदर शूका को सदमा

गढ़शंकर,  22 सितंबर: गढ़शंकर इलाके की विख्यात शख्सियत स. राजेंद्र सिंह शूका पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष गढ़शंकर को उस समय गहरा सदमा पहुंचा जब उनके माता चंचल कौर का आज सुबह आकस्मिक निधन हो...
article-image
पंजाब

नगर सुधार ट्रस्ट की संपत्तियों पर अवैध कब्ज़े बर्दाश्त नहीं होंगे: चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला

  ट्रस्ट की संपत्तियों से गैरकानूनी निर्माण हटाने का अभियान तेज़ होशियारपुर, 8 सितंबर : नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला ने स्पष्ट किया है कि ट्रस्ट की संपत्तियों पर किसी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वृन्दावन यमुना नदी में नाव दुर्घटना बेहद दुखदायी : खन्ना

पीड़ितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री मोदी और योगी सरकार का खन्ना ने जताया आभार होशियारपुर 11 अप्रैल : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने मथुरा के वृंदावन में केशी घाट के पास यमुना...
Translate »
error: Content is protected !!