21 मई से स्कूलों में समर वेकेशन का ऐलान : पंजाब राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में 30 जून तक जारी रहेगी

by

मई के तीसरे हफ्ते में प्रचंड गर्मी का कहर बरकरार है। इसी बीच पंजाब में स्कूल की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। भीषण गर्मी के बीच 21 मई से स्कूलों में समर वेकेशन का ऐलान किया गया है, जो 30 जून तक जारी रहेगी।  मौसम विभाग द्वारा जारी गर्मी की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए और बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए।। पंजाब राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में 30 जून तक के लिए बंद कर दिया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और राजस्थान के कई हिस्सों में हीट वेव से लेकर भीषण हीट वेव चलने की आशंका जताई गई है।वहीं, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ स्थानों में 23 मई 2024 को हीट वेव चलने का अनुमान है।

पंजाब सरकार द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में जानकारी दी गई है कि इन छुट्टियों के दौरान विभाग के शैक्षणिक/गैर-शिक्षण संवर्ग के संबंधित अधिकारी/कर्मचारी निर्वाचन कर्तव्यों और निर्वाचन नियमों में निर्धारित कर्तव्यों का पालन सुनिश्चित करेंगे।

45 डिग्री के पार पहुंचा पंजाब का पारा
वहीं, आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने गर्मी का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इससे पहले बढ़ती गर्मी को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों का समय बदला था. इस आदेश के बाद स्कूल सुबह 7.00 बजे से लेकर दोपहर 12.00 बजे तक संचालित किए जाते थे। अब मौसम विभाग के अलर्ट के बाद पंजाब में समर वोकेशन की घोषणा कर दी गई है. बता दें, पंजाब में तापमान 45 डिग्री से पार हो चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव कटारियां व झंडेर कलां में विकास कार्यों के लिए करीब 5.50 लाख की ग्रांट के चैक सौंपे : सांसद मनीष तिवारी ने बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा

गांव गोविंदपुर और खट्टड खुर्द के विकास हेतु 3-3 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान बंगा, 2 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा बंगा विधानसभा क्षेत्र...
पंजाब

आर्मी फील्ड फायरिंग रेंज में न जाएं लोग, 3 से 7 अप्रैल तक होशियारपुर: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 31 मार्च: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल को 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक होशियारपुर आर्मी फील्ड फायरिंग रेंज आवंटित की गई है। उन्होंने बताया कि...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने रोजगार के क्षेत्र में बेहतरीन कारगुजारी करने पर जिला रोजगार ब्यूरो के प्लेसमेंट अधिकारी व कैरियर काउंसलर को किया सम्मानित

सम्मान के तौर पर दोनों अधिकारियों को होशियारपुर के प्रतिष्ठित सर्विसेज क्लब की दी मानद सदस्यता होशियारपुर: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कोविड की मुश्किल घड़ी में रोजगार के क्षेत्र में बेहतरीन कारगुजारी से...
article-image
पंजाब

जिले में ग्राम, उपमंडल व जिला स्तर पर बनेंगी धरती माता बचाओ समितियां : मुकेश रेपसवाल

धरती माता बचाओ निगरानी समितियों के गठन बारे बैठक आयोजित किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर उर्वरक उपयोग के लिए किया जाएगा प्रेरित एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल की...
Translate »
error: Content is protected !!