समर्थकों से भाजपा के लिए काम करने की अपील : मनप्रीत बादल ने एक्स पोस्ट में ​अपने चाहने वालों से भाजपा को समर्थन देने को कहा

by

लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच पंजाब से बहुत बड़ी सियासी खबर सामने आई है।खबर यह है कि पूर्व कांग्रेसी नेता और अमरिंदर सिंह सरकार में पंजाब के वित्त मंत्री रहे मनप्रीत सिंह बादल अपने समर्थकों से बीजेपी के लिए काम करने की अपील की है।  उन्होंने एक्स पोस्ट में ​अपने चाहने वालों से भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने को कहा है। उन्होंने जनवरी 2023 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए थे

मनप्रीत सिंह बादल पंजाब में एक साफ छवि के नेता माने जाते हैं। वह 1995, 1997, 2002, 2007, 2017 में पंजाब विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं. दो बार पंजाब सरकार में वित्त रहे हैं।

उनके नाम है नौ बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड :  बतौर, वित्त मंत्री उनका पहला कार्यकाल 2007 से 2010 तक प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली सरकार में रहा. उसके बाद कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान उन्होंने पंजाब कि वित्त मंत्री की जिम्मेदारी संभाली और रिकॉर्ड नौ बार पंजाब का बजट पेश किया। पंजाब विधानसभा में सबसे अधिक बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम है।

गिद्दड़बाहा चार बार जीते चुनाव :  मनप्रीत बादल पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के भतीजे हैं. मनप्रीत ने पहली बार 1995 में अकाली दल के टिकट पर गिद्दड़बाहा से विधानसभा के लिए चुने गए. वह 1997, 2002 और 2007 में गिद्दड़बाहा निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चुने गए। साल 2007 में उन्हें प्रकाश सिंह बादल सरकार में वित्त मंत्री बनाया गया।केंद्र के साथ कर्जमाफी की पेशकश को लेकर मतभेदों के बाद अक्टूबर 2010 में शिरोमणि अकाली दल से उन्हें निष्कासित कर दिया गया।

2011 में पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब का किया गठन :  साल 2011 में उन्होंने पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब का गठन किया था. साल 2012 के पंजाब चुनावों में उनकी पार्टी ने सीपीआई, सीपीएम और शिरोमणि अकाली दल (लोंगोवाल) के साथ गठबंधन किया। वह 2012 में गिदड़बाहा और मौर निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़े, पर दोनों सीटों से चुनाव हार गए। 15 जनवरी 2016 को मनप्रीत ने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया. मार्च 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनावों में वह विधानसभा चुना

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मां कैकेई को भरत के प्रिय थे राम, भगवान राम ने माता से खुद मांगा था वनवासः राजन जी महाराज

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : श्री बड़े हुनमान जी सेवक संस्था होशियारपुर की तरफ से चेयरमैन व कथा आयोजक पूर्व मेयर शिव सूद एवं प्रधान राकेश सूरी की अगुवाई में करवाई जा रही श्री राम कथा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एलपीजी के लिए लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत… सुबह से लगे थे लाइन में, 25वां था नंबर

बरनाला : पंजाब के बरनाला में एलपीजी सिलिंडर लेने के लिए आए एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जाता है कि 66 वर्षीय बुजुर्ग सिलिंडर लेने के लिए सुबह ही लाइन में लग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पत्नी को बदनाम करने के जगह-जगह लगा दिए आपत्तिजनक पोस्टर

हरोली । हरोली क्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी के बीच चल रही खींचतान सड़कों पर आ गई है। पति ने पत्नी को बदनाम करने के लिए जगह-जगह पोस्टर लगा दिए जिससे आहत होकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गहलोत’ और ‘पायलट’ ने डुबाई थी राजस्थान में कांग्रेस की नैया, अब हुड्डा और शैलजा ने हरियाणा में

चंडीगढ़ : हरियाणा चुनाव परिणाम आने से ठीक दो दिन पहले से ही दिल्ली में कुमारी शैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा डेरा डाले बैठे थे। दोनों में से कोई भी चुनाव परिणाम के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!