एमएसपी और बाढ़ प्रभावित फसलों के मुआवजे पर मान सरकार ने वादाखिलाफी की : डॉ. सुभाष शर्मा

by

 गुरुद्वारा साहिब बाबा अजीत सिंह और शिव मंदिर डेरा बाबा जालमगिरी में नतमस्तक हुए डॉ. सुभाष शर्मा
चमकाैर साहिबः  श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुभाष शर्मा ने आज पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार की फर्जी किसान समर्थक छवि का पर्दाफाश किया। यहां कई चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि मान ने सत्ता में आने से पहले केवल ‘झूठे वादे’ करके किसानों का शोषण किया और सत्ता हासिल करने के लिए जानबूझकर उन्हें मोदी के खिलाफ ‘भड़काया’ था।
किसानों  से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए डॉ. शर्मा ने कहा, “मान ने किसानों को 22 फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने का चुनाव पूर्व वादा किया था, जिसे वह सत्ता में आने के बाद अब भूल चुके हैं। मान ने किसानों को किसी भी फसल पर एमएसपी प्रदान नहीं की  है, जो उनके साथ ‘विश्वासघात’ के अलावा और कुछ नहीं है।’ आप सरकार पर हमलावर होते हुए डा. शर्मा ने कहा कि मान सरकार ने किसानों का सिर्फ और सिर्फ शोषण किया है और एमएसपी के मुद्दे पर उनके साथ भद्दा मजाक किया है, लेकिन अब आप सरकार पूरी तरह बेनकाब हो गई है। उन्होंने कहा कि किसानों के मामलों के प्रति मान सरकार बिल्कुल भी गंभीर नहीं है इसका खुलासा इसी बात से होता है कि पिछले साल राज्य में बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान हुआ था और आप सरकार ने वादा किया था कि प्रभावित किसानों को 20,000 रुपये  प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा लेकिन किसानों को 6,800 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से ही मुआवजा दिया गया और यह राशि भी केंद्र द्वारा आपदा राहत कोष से आवंटित की गई थी।
डॉ. शर्मा ने कहा कि एक ओर जहां मान सरकार ने पंजाब के किसानों को धोखा दिया है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए बहुत कुछ किया है। मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताते हुए डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मोदी सरकार हर किसान को सालाना 6 हजार रुपए की वित्तीय मदद दे रही है। इसके अलावा केंद्र सरकार मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल बीमा योजना, बीज सप्लाई,यूरिया की उपलब्धि आदि के माध्यम से किसानों को सशक्त किया जा रहा है। डॉ. शर्मा ने आगे बताया कि मोदी सरकार कृषि को लाभकारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पंजाब के किसानों को काफी फायदा होगा।
भाजपा उम्मीदवार डॉ. सुभाष शर्मा ने आज चमकौर साहिब और मोरिंडा में कई चुनावी बैठकों में भाग लिया। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब बाबा अजीत सिंह और शिव मंदिर डेरा बाबा जालम गिरी में भी माथा टेका और पंजाब के कल्याण के लिए प्रार्थना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कार्यकारी/तकनीकी सहायक के 10 व अप्रिंटिसशिप के 100 पद टोरेंट फार्मास्युटिकल बद्दी द्वारा भरे जाएंगे

ऊना, 25 जून – मैसर्ज़ टोरेंट फार्मास्युटिकल लिमिटेड बद्दी द्वारा 25 जून को प्रातः 9.30 बजे रक्कड़ काॅलोनी ऊना स्थित दयाल होटल में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 की मौत, 35 घायल : न्यू-ईयर मना रहे लोगों को अमेरिका में ट्रक से रौंदा

अमेरिका :  लुइसियाना राज्य के न्यू ऑर्लियंस शहर में एक जनवरी को एक शख्स ने नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर पिकअप ट्रक चढ़ा दिया। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर पर बड़ा एक्शन …जानें क्या मिली सजा

एएम नाथ। मंडी :  बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF महिला कर्मी कुलविंदर कौर का ट्रांसफर कर दिया गया है।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार...
article-image
पंजाब

कृषि भवन सहित सरकारी कार्यालयों में कोरोना रोधी टीकाकरण मुहिम चलाई

गढ़शंकर : कृषि भवन गढ़शंकर में कृषि अधिकारी डॉक्टर सुभाष चंद्र के नेतृत्व में तथा एसएमओ डॉक्टर चरणजीत पाल की हिदायतों पर कोरोना रोधी  टीकाकरण मुहिम चलाई गई। इस मौके कृषि विभाग के कर्मचारियों...
Translate »
error: Content is protected !!