पत्थर की एक खदान ढह जाने से 17 लोगों की मौत, कई लोग लापता – CM लालदुहोमा ने चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

by

मिजोरम :  मिजोरम के आइजोल जिले में पत्थर की एक खदान ढह जाने से 17 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग लापता हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के प्रभाव से लगातार हो रही बारिश के बीच इलाके में मंगलवार को सुबह यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि घटना आइजोल शहर के दक्षिणी, बाहरी हिस्से में स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच के इलाके में सुबह करीब छह बजे हुई। आइजोल की उपायुक्त नाजुक कुमार ने बताया कि अब तक 17 शवों को बरामद किया गया है जबकि कई अन्य लोग मलबे में फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया, ”हम और शवों की तलाश कर रहे हैं। जब तक पूरे घटनास्थल को साफ नहीं कर दिया जाता, तब तक अभियान जारी रहेगा।”

पुलिस महानिदेशक अनिल शुक्ला ने बताया कि भारी बारिश के कारण घटनास्थल पर बचाव अभियान प्रभावित हो रहा है।” उन्होंने बताया कि बारिश के कारण राज्य में कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है और कम से कम दो लोग पानी के तेज बहाव में बह गये। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पत्थर की खदान ढहने से जान गंवाने वाले लोगों में चार वर्ष का एक लड़का और छह साल की लड़की भी शामिल है। उन्होंने बताया, ”हमने घटनास्थल से दो लोगों को जीवित बाहर निकाला है।”             एक अधिकारी ने बताया कि आइजोल के सेलम वेंग में भूस्खलन से एक इमारत ढह जाने के बाद तीन लोग लापता हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा कई अंतर-राज्य राजमार्ग भी भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने खदान ढहने सहित बारिश के कारण हुई घटनाओं में मारे गए लोगों के परिवारों को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने खदान के ढहने की घटना में मारे गए मिजोरम के आठ लोगों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये के चेक सौंपे और कहा कि शेष राशि उन्हें जल्द ही दी जाएगी।

बारिश के कारण सभी स्कूल बंद कर दिए गए :   राज्य सरकार में गृह मंत्री के. सपडांगा ने बताया, ”गैर-आदिवासी चार लोगों की पहचान सत्यापित की जा रही है। अगर वे मिजोरम के स्थायी निवासी पाये जाते हैं तो उन्हें अनुग्रह राशि दी जाएगी।” लालदुहोमा ने कहा कि सरकार ने चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के परिणामस्वरूप बारिश से उत्पन्न आपदाओं से निपटने के लिए 15 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं। लालदुहोमा ने सपडांगा के साथ स्थिति का जायजा लेने और बचाव कार्यों की निगरानी करने के लिए बाद में घटनास्थल का दौरा भी किया। बारिश के कारण सभी स्कूल बंद कर दिए गए और आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारियों को छोड़कर सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पटके कुश्ती मुकाबले में भूपेंद्र अजनाला ने सिकंदर शेख को किया चित्त साहिबजादा अजीत सिंह को समर्पित कुश्तियां सम्पन्न

माहिलपुर – गुरुद्वारा शहीदां साहिब लधेवाल के खेल मैदान में साहिबजादा अजीत सिंह एनआईआर स्पोर्ट्स क्लब की अगुवाई व संतोख सिंह की देखरेख में हैवीवेट कुश्तियां का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा...
article-image
पंजाब

हिमाचल के ऋषि पराशर मंदिर में करें दर्शन, पहुंचने से लौटने तक…जानें हर डिटेल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल को “देवभूमि” और “वीर भूमि” भी कहा जाता है. यहां पर बहुत ही सुंदर ऐतिहासिक और धार्मिक जगह हैं. सर्दी के मौसम में पहाड़ चारों तरफ से बर्फ...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल बन गए वक्त के सच्चे दोस्त :   योगराज जॉइंट कंट्रोलर पंजाब टेलीकॉम सर्कल

 गढ़शंकर – सरकार द्वारा संचालित सरकारी स्कूल नई तकनीक अपनाने के चलते वक्त के दोस्त बन गए हैं। इन स्कूलों को बेहतरीन शिक्षा संस्थान कहना सही बात होगी। इन बातों का प्रगटावा गढ़शंकर के...
article-image
पंजाब

पैंशनर्स साथियों की मांगों संबंधी गंभीर विचार विमर्श किया

गढ़शंकर ; पंजाब पैंशनर्स वैल्फेयर एसोसिएशन तहसील नंगल की जरुरी बैठक तहसील अध्यक्ष प्यारा सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बड़ी संख्या में पैंशनर्स शामिल हुए। बैठक में फैसले की जानकारी देते हुए संगठन...
Translate »
error: Content is protected !!