आग के दृष्टिगत तारा देवी में रुके हरियाणा के छात्रों को शोघी स्कूल में किया स्थानांतरित : तारा देवी स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण केन्द्र में रुके थे हरियाणा राज्य से आए 51 छात्र

by
शिमला 30 मई – गत दिवस तारा देवी के जंगलों में लगी भयानक आग को काबू करने के साथ-साथ जिला प्रशासन शिमला की त्वरित कार्यवाही एवं मुस्तैदी से तारा देवी स्थित स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण केन्द्र में हरियाणा राज्य से आए 51 छात्रों को देर रात्रि सुरक्षित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोघी में स्थानांतरित किया गया। यह जानकारी उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने दी।
उन्होंने कहा कि आजकल कई कारणों से शिमला एवं आसपास के क्षेत्रों में आग की घटनाएं सामने आ रही है। गत दिवस तारा देवी के जंगलों में भी आग की घटना सामने आई, जिसके चलते जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए न केवल आग पर काबू पाया गया बल्कि प्रशिक्षण संस्थान में रुके छात्रों को भी सुरक्षित स्थानांतरित किया गया है।
उपायुक्त ने कहा कि इस कार्य को अंजाम देने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रत्न नेगी, डीएफओ अनीश, शोघी स्कूल के प्रधानाचार्य, पुलिस, अग्निशमन और वन विभाग के कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा की देखरेख में तहसीलदार ग्रामीण ऋषभ शर्मा को स्कूल में स्थानांतरित छात्रों को सभी मुलभुत सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए गए।
अनुपम कश्यप ने कहा कि शोघी स्कूल में सभी छात्रों को हर प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध की गई, जिसके पश्चात आज दोपहर बाद उन्हें उनके गंतव्य स्थान के लिए रवाना कर दिया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जेएनबी पेखुबेला में संभागीय एकीकरण सम्मेलन आयोजित

ऊना 3 फरवरी: जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला ऊना में नवोदय विद्यालय समिति चंडीगढ़ संभाग के सौजन्य से संभागीय एकीकरण सम्मेलन आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डाॅ अमित कुमार शर्मा ने की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक राम कुमार चौधरी ने सीआरएस के तहत नए भवनों का किया लोकापर्ण : बिलांवाली लबाना में तीन व डोगरांवाला में दो मंजिला भवन का किया उद्घाटन

बद्दी, 20 जनवरी (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी ने मगंलवार को एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिल्लावाली लबाना तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोगरावालां के नए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

70 सीटें, 246 सांसद : दिल्ली की गलियों में घूम रहे सांसद-कैसे काम कर रहा बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट?

नई दिल्ली।  दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में बीजेपी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है। कल शनिवार और आज एनडीए के लगभग 246 सांसदों ने दिल्ली में विभिन्न मंडलों में जाकर आज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बॉर्डर से सटे चेक पोस्ट पर दो पुलिसवालों के शव मिलने से हड़कंप, दोनों ड्यूटी पर थे तैनात : मरने वालों के शरीर पर गोली लगने के निशान थे

गुरदासपुर  : भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के दो कर्मी रविवार को एक पुलिस चौकी के अंदर मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शरीर पर गोली लगने...
Translate »
error: Content is protected !!