49 ईवीएम में तकनीकी खराबी : सिरमौर में 31, सोलन में 4 , कुल्लू में 1, हमीरपुर में 3, बिलासपुर में 6 मतदान, शिमला जिले में 3 और कांगड़ा में 1 केंद्रों में ईवीएम में तकनीकी खराबी आने से मतदान प्रभावित

by

एएम नाथ। शिमला :  लोकसभा चुनाव और विधानसभा की छह सीटों के लिए हुए मतदान में शनिवार सुबह से ही हर वर्ग में खासा उत्साह रहा।  हालांकि प्रदेशभर में 49 ईवीएम में तकनीकी खराबी आने से मतदान बाधित रहा। इसके बाद मशीनों के बदला गया और वोटिंग फिर से सुचारु हो पाई। शिमला जिले में तीन, सिरमौर में 31, सोलन में चार, कुल्लू में एक, हमीरपुर में तीन, कांगड़ा में एक और बिलासपुर में छह मतदान केंद्रों में ईवीएम में तकनीकी खराबी आने से मतदान प्रभावित हुआ। विधानसभा क्षेत्र शिमला शहरी में 1 कंट्रोल यूनिट, एक बैलेट यूनिट और एक वीवीपैट को बदला गया।

विधानसभा क्षेत्र चौपाल में भी 1 कंट्रोल यूनिट, एक बैलेट यूनिट और एक वीवीपैट को बदला गया। इसके अलावा ठियोग विधानसभा क्षेत्र में भी 1 कंट्रोल यूनिट, एक बैलेट यूनिट और दो वीवीपैट को बदलना पड़ा। उधर, मॉकपोल में 8 बैलेट यूनिट, 15 कंट्रोल यूनिट और 12 वीवीपैट बदले। शिमला शहर के खलीनी में शनिवार सुबह मतदान के दौरान अचानक ईवीएम मशीन खराब हो गई। सुबह 7:55 बजे बिजली बोर्ड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र में अचानक ईवीएम मशीन में आई खराबी के चलते मतदान रोकना पड़ा। इसके बाद नई मशीन मंगाई गई। स्थानीय लोगों के अनुसार 8:35 बजे दोबारा नई मशीन से मतदान शुरू हुआ। तब तक केंद्र पर लाइन भी लग गई। हालांकि लोगों ने सहयोग किया और मतदान के बाद ही लौटे।

हमीरपुर : तीन जगह ईवीएम मशीन हुई खराबबड़सर/ताल(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के बूथ नंबर 70 भरठियाण में ईवीएम खराब होने के कारण सुबह सवेरे चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हुई। लोग सुबह साढ़े छह बजे से ही कतार में लग गए थे। सात बजे से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू होनी थी। लेकिन एक घंटे तक ईवीएम ही नहीं चली। आठ बजे के बाद यहां पर वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो पाई। कुछ मतदाता बिना वोट डाले ही अपने घरों के लिए रवाना हो गए। हालांकि बाद में मशीन ठीक होने पर इन मतदाताओं ने वोट दिए। इस बारे में एसडीएम हमीरपुर मुनीष सोनी ने कहा कि ईवीएम को ठीक करवा दिया गया और वोटिंग प्रक्रिया सुचारू रूप से करवाई गई। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के अंतर्गत बूथ नंबर 18 कुढ़ार में सुबह सात बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होने के बाद 8 बजे तकनीकी खराबी के कारण ईवीएम मशीन बंद हो गई। मशीन के बंद होने के कारण मतदाताओं को आधा घंटा इंतजार करना पड़ा। दांदड़ू बूथ में भी तकनीकी खराबी के कारण ईवीएम एक घंटे तक बंद रही।

कांगड़ा : देहरा विस क्षेत्र के तहत नई बही में ईवीएम में तकनीक खामी आई। इससे करीब 45 मिनट तक मतदान प्रभावित हुआ।
कुल्लू : बदाह में कुछ समय के लिए ईवीएम में तकनीकी खराबी पाई गई थी। 20 मिनट में ही इसे ठीक कर दिया गया।
सिरमौर : जिले में 31 ईवीएम और वीवीपैट में खराबी पाई गई, जिन्हें बाद में बदल दिया गया।

सोलन : जिले में चार जगहों पर खराब हुईं ईवीएम। सोलन शहर के लोक निर्माण विश्राम गृह स्थित पोलिंग बूथ में ईवीएम खराब हो गई। करीब 40 मिनट बाद नई मशीन मंगवाई गई। उसके बाद दोबारा से यहां पर मतदान शुरू हुआ। कसौली विधानसभा क्षेत्र के जाबली स्कूल स्थित पोलिंग बूथ में भी ईवीएम हैंग हो गई। यहां पर धर्मपुर से तकनीकी कर्मचारी मशीन को ठीक करने के लिए भेजे गए। करीब आधे घंटे बाद मशीन को ठीक कर दोबारा से शुरू करवाया गया। साथ ही बद्दी में दो जगह ईवीएम खराब होने की सूचना है, जिन्हें 20 से 25 मिनट में बदल दिया गया। नालागढ़ के वार्ड नंबर-7 में बीएलओ ने पोलिंग एजेंट के मतदाता सूची साथ रखने पर आपत्ति जताई, जिस पर कुछ देर तक विवाद चलता रहा। एसडीएम दिव्यांशु सिंगल ने मामले में हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझाया।

नहीं दब रहा था कांग्रेस के चुनाव चिह्न के सामने वाला बटन
बिलासपुर उपमंडल सदर के हरनोड़ा मतदान केंद्र में ईवीएम में कांग्रेस के चुनाव चिह्न के सामने वाला बटन नहीं दब रहा था, जिसके बाद मशीन को बदला गया। घुमारवीं के मतदान केंद्र लढयानी और भराड़ी में वोटिंग शुरू होते ही ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई। दोनों बूथों पर करीब आधा घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। इसके अलावा जमथल, चम्योण और श्री नयनादेवी जी के आशा मजारी बूथ पर भी मशीनों को तकनीकी खराबी आने के बाद बदलना पड़ा। हालांकि बाद में इन सभी मतदान केंद्रों पर मतदान सुचारू रूप से हुआ।प्रिजाइडिंग ऑफिसर और सेक्टर ऑफिसर को हटाया
गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत गणु मंदवाडा में स्थापित पोलिंग बूथ-एक में मतदान प्रक्रिया देरी से शुरू होने के चलते मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी और सेक्टर ऑफिसर तथा पोलिंग मशीन को बदल दिया गया है। जानकारी के अनुसार मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टी ने मतदान से पूर्व मशीन को चेक नहीं किया था और फिर मतदान शुरू होने के समय मशीन में तकनीकी खामी का बहाना बनाया गया। इस कारण मतदान प्रक्रिया देरी से शुरू हुई। काफी देर तक मतदान शुरू न हो पाया तो लोग भड़क गए। इस बात की खबर जब संबंधित अधिकारियों को चली तो आनन-फानन में मतदान प्रक्रिया शुरू करवा दी गई। विवाद बढ़ता देख बूथ के पीठासीन अधिकारी, सेक्टर ऑफिसर व ईवीएम को बदल दिया गया। तब तक बदली गई मशीन से 52 मत डाले जा चुके थे। इसे अलग कर लिया गया और नई मशीन से पुनः मतदान प्रक्रिया को शुरू करा दिया गया है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधीश उमा जतिन लाल ने बताया कि बूथ नंबर एक में मशीन में तकनीकी खामी के कारण संबंधित बूथ के पीठासीन अधिकारी और सेक्टर ऑफिसर को बदलकर मतदान सुचारू रूप से पुनः शुरू करवा दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र मुबारिकपुर में तीन दिवसीय दोहराई प्रशिक्षण शिविर शुरू

ऊना, 20 अक्तूबर – जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं बाहरवीं वाहिनी गृह रक्षा विभाग ऊना द्वारा आपदा मित्र योजना के तहत गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र मुबारिकपुर में तीन दिवसीय दोहराई प्रशिक्षण शिविर का आयोजन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नड्डा के बाद यह महिला नेता बन सकती है भाजपा की अध्यक्ष

बीजेपी के नए अध्यक्ष बनने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सूत्रों के अनुसार, होली से पहले भाजपा अपने नए चीफ की घोषणा कर देगी। मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक कमलेश ठाकुर ने शेर लुहारा पंचायत में सुनीं जन समस्याएँ : कहा – जन सेवा ही मेरा संकल्प

स्थानीय मुद्दों के त्वरित निवारण के दिए निर्देश राकेश शर्मा, देहरा/तलवाड़ा :  देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज शेर लुहारा पंचायत का दौरा किया, जहाँ उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र की समग्र विकास योजना में स्थानीय निवासियों की आवश्यकताओं का रखा जाएगा पूरा ख्याल : उपायुक्त

श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र की विकास योजना से संबंधित आपत्तियों एवं सुझावों की सुनवाई के लिए बैठक का आयोजन रोहित भदसाली।  श्री चिंतपूर्णी (ऊना), 9 अक्तूबर. श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!