16 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रही कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान : शाहबाज सिंह सोही से शादी करेंगी

by

पंजाब के कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान 16 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रही है। आम आदमी पार्टी की नेता गगन मान शाहबाज सिंह सोही से शादी करेंगी। सोही पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एडवोकेट हैं।

दूल्हे की मां शीलम सोही डेराबस्सी में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं। उन्होंने एक बार विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन अब वह अपने दिवंगत पति का व्यवसाय संभालती हैं।  सोही परिवार चंडीगढ़ में रहता है। शादी का जश्न तीन दिनों तक चलेगा, जिसका समापन 16 जून को जीरकपुर के एक मैरिज पैलेस में एक भव्य समारोह में होगा। चंडीगढ़ और मोहाली में अपना ज़्यादातर समय बिताने वाली अनमोल गगन मान 2022 में खरड़ विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बनीं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DAV कॉलेज में गाने की शूटिंग पर विवाद : हथियारों के प्रदर्शन का आरोप, सिंगर निज्जर पर FIR

जालंधर । DAV कॉलेज परिसर में पंजाबी गायक हरिंदर पाल सिंह निज्जर उर्फ निज्जर के नए गाने की शूटिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि शूटिंग के दौरान गन कल्चर...
article-image
पंजाब

बैकफिनको की ओर से स्वरोजगार की स्थापना के लिए 59 लाख रुपए के ऋण स्वीकृत : संदीप सैनी

स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से ऋण आवेदनों को मंजूरी, बैकफिनको देश-विदेश में उच्च शिक्षा के लिए भी कम ब्याज पर देता है ऋण : चेयरमैन होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : पंजाब पिछड़ा वर्ग कल्याण और...
article-image
पंजाब

बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए जिला टास्क फोर्स की सख्त कार्रवाई

17 व 18 जनवरी को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया विशेष जागरूकता चेकिंग व अभियान होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : सामाजिक सुरक्षा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री पंजाब डॉ. बलजीत कौर के...
article-image
पंजाब

पुलिस मुठभेड़ में 2 गैंगस्टर गिरफ्तार : पिस्टल और चोरी की एक्टिवा बरामद

तरनतारन :   तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तरनतारन पुलिस ने प्रभदीप सिंह उर्फ़ प्रभ दासूवाल के दो साथियों करणप्रीत सिंह और गुरलालजीत सिंह को संक्षिप्त गोलीबारी के...
Translate »
error: Content is protected !!