स्वां वुमन फेडरेशन की कार्यप्रणाली देख प्रभावित हुए डीसी राघव शर्मा

by

ऊना – उपायुक्त राघव शर्मा ने आज स्वां वुमन फेडरेशन के कार्यालय तथा बढ़ेडा स्थित मसाला प्रसंस्करण संयंत्र का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह पुराना होशियारपुर रोड पर सोसाइटी के कार्यालय गए और फेडरनेशन के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को प्रदान किए जा रहे लघु ऋणों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, सोसाइटी के सीईओ आर के डोगरा तथा सलाहकार राजेश शर्मा भी उपस्थित रहे।
उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि स्वां वुमन फेडरेशन जिला में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन कर उभरा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत भी इसी प्रकार के स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जाता है तथा जिला में भी बांस के उत्पाद से लेकर ग्लेज पॉट्री तक के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की सफलता के लिए नेतृत्व क्षमता काफी मायने रखती है और फेडरेशन ने इसे बखूबी करके दिखाया है।
इस दौरान आर के डोगरा ने उपायुक्त राघव शर्मा को बताया कि स्वां वुमन फेडरेशन के साथ जिला ऊना के 838 स्वयं सहायता समूह जुड़े हुए हैं। सोसाइटी की नेटवर्थ 12.15 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है और अब तक लघु ऋण के रूप में 2051 महिलाओं को 4.46 करोड़ रुपए वितरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को घर के छोटे-छोटे कामों के लिए बिना किसी गारटीं के ऋण प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015-16 में सबसे पहले सोसाइटी के माध्यम से 8 महिलाओं ने ऋण लिया था। जबकि मौजदूा वित्त वर्ष में 10 जून तक 552 महिलाओं ने 1.30 करोड़ रुपए कर्ज लिया है।
इससे बाद उपायुक्त राघव शर्मा ने स्वां वुमन फेडरेशन के बढ़ेड़ा स्थित मसाला प्रसंस्करण संयंत्र का भी निरीक्षण किया तथा महिलाओं से उनके अनुभवों के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान फेडरेशन की अध्यक्षा सुभद्रा चौधरी ने बताया कि फेडरेशन हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला तथा धनिया पाउडर तैयार करती है, जिसे खुले बाजार के साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्मय से बेचा जा रहा है। स्वां वुमन फेडरेशन के तैयार मसाले जिला चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना तथा बिलासपुर में भेजे जा रहे हैं तथा इस कार्य से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है।
स्वां वुमन फेडरेशन के सलाहकार राजेश शर्मा ने डीसी को बताया कि जायका ने फेडरेशन की कार्यप्रणाली पर शोध भी किया है और इस मॉडल को दूसरे प्रोजेक्ट में लागू करने पर भी जोर दिया है। फेडरेशन की कार्यप्रणाली से जिलाधीश राघव शर्मा काफी प्रभावित हुए। इस अवसर पर उन्होंने फेडरेशन के फेसबुक पेज का शुभांरभ भी किया।
इस अवसर पर फेडरेशन की चेयरपर्सन सुभद्रा चौधरी, मीनू राणा, रमन कुमारी, स्वां वुमन फेडरेशन कॉपरेटिव सोसाइटी की अध्यक्षा राज कुमारी सहित पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉलेजों में ‘नई शिक्षा नीति’ का आगाज : छात्र अब चुन सकेंगे 3 या 4 साल की डिग्री, अधिसूचना जल्द जारी होगी

एएम नाथ । शिमला : हिमाचलप्रदेश के कॉलेजों में जहां छात्रों की संख्या कम होगी, वहां तीन वर्षीय डिग्री और जहां संख्या अधिक होगी, वहां चार वर्षीय डिग्री कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। सहपाठ्यक्रम गतिविधियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने दी धर्माणी व गोमा को बधाई

शिमला, 12 दिसंबर :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने राज भवन शिमला में हिमाचल प्रदेश सरकार में घुमारवीं विधानसभा से श्री राजेश धर्माणी जी और जयसिंहपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीटीडीसी के 14 होटलों को निजी हाथों में देने के फैसले की सरकार करे समीक्षा : बाली

एएम नाथ । शिमल 11 जुलाई । हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के घाटे में चल रहे 14 होटलों को संचालन एवं रखरखाव आधार पर निजी हाथों में सौंपने के सरकार के फैसले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा की हालत देख पूर्व CM शांता कुमार के निकले आंसू : अब आजाद देश की राजनीति केवल कुर्सी के लिए

एएम नाथ। धर्मशाला :   प्रदेश की राजनीति में बनी परिस्थितियों से भाजपा के दिग्गज नेता शांता कुमार आहत हैं। वहीं इस सारे घटनाक्रम पर शांता कुमार ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर सवाल...
Translate »
error: Content is protected !!