अगले दो दिन पंजाब में बारिश हो सकती : पंजाब के 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, 40 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी

by

चंडीगढ़ : पंजाब में तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट आई है। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले दो दिन पंजाब में बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार पंजाब के 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट के अनुसार पंजाब में 40 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

इसका असर पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर, मलेरकोटला और बरनाला पर पड़ेगा। वहीं, अन्य पांच जिलों फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा और मानसा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में लगातार गिरावट

पंजाब में 2 जून से नौतपा का असर कम हो गया है। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। जिसके चलते हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट भी जारी किया है, लेकिन वे भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश की सूचना है। मंगलवार शाम की बात करें तो पंजाब के औसत तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं, अधिकतम तापमान 46 डिग्री से नीचे आ गया है और फरीदकोट में 45.8 डिग्री दर्ज किया गया।

जानिए पंजाब के शहरों का तापमान

अमृतसर- कल शाम अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, आज का अधिकतम तापमान गिरकर 41 डिग्री रहने की संभावना है। बारिश के आसार हैं।

जालंधर- मंगलवार शाम शहर का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज बारिश के आसार हैं। जिसके बाद आज का अधिकतम तापमान गिरकर 40 डिग्री पर आ सकता है।

लुधियाना- कल का अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। आज यह तापमान 41 डिग्री पर पहुंच सकता है।

पटियाला- मंगलवार शाम तक अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया था। आज यह तापमान 41 डिग्री पर पहुंच सकता है।

मोहाली- कल का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री दर्ज किया गया था। अनुमान है कि आज तापमान गिरकर 40 डिग्री पर आ सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

घर के बाहर से चोर हुए स्कूटी लेकर फरार,केस दर्ज

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) तलवाड़ा पुलिस ने घर के बाहर से चोरों द्वारा स्कूटी चोरी किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है । इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एच.ओ.तलवाड़ा हरगुरदेव सिंह ने बताया है...
article-image
पंजाब

स्नैचर गिरफ्तार, दूसरा साथी अभी भी फरार : महिला टूरिस्ट की स्नैचरों के कारण गई थी जान

अमृतसर : सिक्किम की एक महिला टूरिस्ट को स्नैचरों के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी थी। पूरे एक महीने के बाद पुलिस ने एक बाइक सवार स्नैचर को पकड़ लिया है। वहीं दूसरे स्नैचर...
article-image
पंजाब

पीडब्ल्यूडी विभाग का अजब कारनामा : मूसलाधार बारिश मे बना दी सड़क

माहिलपुर के गांव नंगल ख़िलाड़िया व शेरपुर में बन रही सड़क का मामला माहिलपुर: यहां सड़क बनाते समय पीडब्ल्यूडी विभाग कई बातों का ध्यान रखा जाता है और अक्सर सड़क टूटने का मुख्य कारण...
article-image
पंजाब

Harkirat, Baneet, Anamika, and Gurasis

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/Nov.13 : The 31st Nikian Karumblan Literary Creation Competition, organized by Sur Sangam Vidyak Trust, Mahilpur, concluded successfully with an outstanding display of creativity and talent from students representing Hoshiarpur, Nawanshahr, and...
Translate »
error: Content is protected !!