अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर असम की डिब्रूगढ़ जेल पहुंची : किरणदीप कौर ने अमृतपाल सिंह से अगली रणनीति पर की चर्चा

by

जालंधर : पंजाब की खडूर साहिब सीट पर भारी अंतर से जीत दर्ज करने के बाद खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर असम की डिब्रूगढ़ जेल पहुंच गई, जहां पर आज बुधवार को किरणदीप कौर ने अपने पति और निर्वाचित सांसद अमृतपाल सिंह से मुलाकात की। मिली जानकारी के अनुसार किरणदीप कौर ने अमृतपाल सिंह से अगली रणनीति पर चर्चा की है।

किरणदीप कौर और अमृतपाल सिंह के वकील एडवोकेट राजदेव सिंह खालसा भी बुधवार को डिब्रूगढ़ जेल पहुंचे और अमृतपाल के साथ-साथ जेल में बंद सभी सिखों से मुलाकात की। मंगलवार को ही अमृतपाल सिंह ने खडूर साहिब सीट से पंजाब में सबसे ज्यादा 1.97 लाख वोटों के अंतर से चुनाव जीता था। परिवार अमृतपाल सिंह को नियमानुसार बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है। जिसमें अब अमृतपाल सिंह को जनता का समर्थन हासिल है।

जानिए कौन हैं अमृतपाल सिंह :   अमृतपाल मूल रूप से अमृतसर के जल्लू खेड़ा गांव के रहने वाले हैं। अमृतपाल दुबई में रहते थे। लाल किला हिंसा से चर्चा में आए पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की मौत के बाद वे 2022 में पंजाब लौट आए थे। यहां आकर वह दीप सिद्धू के संगठन वारिस पंजाब दे का चीफ बन गया। इसके बाद अमृतपाल ने भड़काऊ और खालिस्तान समर्थक बयानबाजी शुरू कर दी।

इस दौरान पुलिस ने अमृतपाल के एक साथी को हिरासत में ले लिया। उसे छुड़ाने के लिए अमृतपाल ने अपने साथियों के साथ अजनाला थाने में धरना दिया। अमृतपाल पर थाने पर हमला करने का आरोप लगा। पुलिस के साथ झड़प भी हुई। हालांकि इसके बाद पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के खिलाफ केस दर्ज कर घेराबंदी शुरू कर दी। कई दिनों की फरारी के बाद अमृतपाल को जरनैल सिंह भिंडरावाले के गांव रोडे से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद अमृतपाल पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत केस दर्ज कर उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के सबसे अमीर उद्योगपति : 10,000 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं ‘आप’ के राज्यसभा उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता

चंडीगढ़ : अरबपति उद्योगपति और ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक राजिंदर गुप्ता को आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह सीट पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजीव...
article-image
पंजाब

नशीले पदार्थो का धंधा नहीं छोड़ते उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए कि उनकी दोबारा जमानत ना हो : सरपंच जतिंद्र ज्योति

गढ़शंकर: सत्तर वर्ष बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तो गढ़शंकर से दोबारा विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी चुने गए है। अव सभी नशे के धंधा करने वाले इसे बंद...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

33.41 चिट्टे समेत युवती सहित 5 व्यक्ति हिमाचल में विभिन्न जगहों से पुलिस ने किए ग्रिफ्तार

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल पुलिस ने आज बिभिन्न जगहों से पुलिस की टीमों ने युवती समेत 5 को 33.41 ग्राम चिट्टे सहित ग्रिफ्तार किया है। जिनमे एक चंडीगढ़ और एक पंजाब का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चन्नी और अग्निहोत्री जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त

नई दिल्ली।  कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी तथा हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया। कांग्रेस के संगठन...
Translate »
error: Content is protected !!