चंबा में बड़ा सड़क हादसा, टाटा सूमो खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, 10 घायल

by

एएम नाथ। चम्बा :
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में राख-बिंदला-धनाड़ा मार्ग पर गुरुवार सुबह 9:00 बजे टाटा सूमो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 10 लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के समय गाड़ी में कुल 13 लोग सवार थे। वहीं हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन, पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को उठाकर कर निजी वाहनों के जरिये मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। चार गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच आरंभ कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। गाड़ी में सवार अन्य लोग चोटिल हुए हैं, जिनका मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार जारी है। हादसे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार चम्बा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC प्रियंका वर्मा ने गांव तलांगना (घण्डूरी) में घटित हुई आगजनी की घटना स्थल का किया निरीक्षण

नाहन, 15 जनवरी। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज जिला सिरमौर के तहसील नौहराधार के अंतर्गत गांव तलांगना (घण्डूरी) में घटित हुई आगजनी की घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा पीड़ित परिवार के सदस्यों...
हिमाचल प्रदेश

21 अप्रैल को आईटीआई ऊना में आयोजित होगा शिक्षुता प्रशिक्षण मेला

ऊना: भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के तत्वाधान में तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला ऊना में 21 अप्रैल को प्रातः 10 बजे आईटीआई ऊना में राष्ट्रीय स्तर पर एक...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पालमपुर, जयसिंहपुर तथा धीरा उपमंडलों में नुकसान का लिया जायजा : आपदा प्रभावितों को त्वरित सहायता करवाएं उपलब्ध: डीसी

अधिकारियों को नुकसान की रिपोर्ट भी त्वरित तैयार करने के दिए निर्देश धर्मशाला 18 अगस्त। जिले में भारी बारिश के चलते हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने लगवाया पहला कोविड वैक्सीन, दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू

ऊना (11 फरवरी)- कोविड की रोकथाम के लिए टीकाकरण का दूसरा चरण आज से जिला ऊना में शुरू हो गया है, जिसके तहत पहला टीका उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने नंदा अस्पताल में लगवाया।...
Translate »
error: Content is protected !!