थप्पड़ मारने की सजा क्या है? आर्म्ड फोर्स में होने के नाते महिला जवान को कितनी सजा मिल सकती …जानिए

by

भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत को चंड़ीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला जवान ने थप्पड़ मारा। यह घटना तब हुई जब वो चंड़ीगढ़ से दिल्ली आ रही थीं। फ्लाइट पकड़ने से पहले एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान CISF की महिला जवान कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ मारा। इस घटना के बाद महिला जवान को हिरासत में ले लिया गया।महिला जवान से पूछताछ की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में सवाल है कि थप्पड़ मारने की सजा क्या है? आर्म्ड फोर्स में होने के नाते महिला जवान को कितनी सजा मिल सकती है, क्या इसके लिए जेल और जुर्माना दोनों लागू होगा? जानिए इस पर क्या कहता है कानून?

थप्पड़ मारने की सजा क्या है :  सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट आशीष पांडे कहते हैं, थप्पड़ मारने की स्थिति में आईपीसी की अलग-अलग धाराएं लगाई जा सकती हैं। यह निर्भर करता है कि थप्पड़ किन स्थितियों में मारा गया है। थप्पड़ मारना अपराध की श्रेणी में आता है। इसके लिए आईपीसी के सेक्शन 323 के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा सकती है। सेक्शन 323 कहता है, अगर कोई किसी को जानबूझकर नुकसान या चाेट पहुंचाता है तो उसे एक साल की जेल हो सकती है। एक हजार रुपए जुर्माना लगाया जा सकता है.या जेल और जुर्माना दोनों लागू किया जा सकता है।

पेच यह भी हो सकता है कि शख्स ने बदसलूकी की हो और फिर सामने वाले शख्स ने इसकी प्रतिक्रिया दी हो, ऐसा होने पर सजा को बदला जा सकता है और केस भी खारिज किया जा सकता है। अगर किसी इंसान दूसरे को डराने के लिए अपराधिक बलों से या प्रतीकात्मक हमला करता है और उसे कोई क्षति नहीं होती है लेकिन पीड़ित घराबाता है तो आरोपी को सेक्शन 358 के तहत दोषी माना जा जाएगा।

भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 352 कहती है, अगर कोई शख्स बिना किसी उकसावे के पीड़ित पर हमला करता है या क्रिमिनल फोर्स का इस्तेमाल करता है। ऐसे मामलों में तीन महीने का कारावास और 500 रुपए का तक का जुर्माना भरना होता है या फिर कारावास और जुर्माना दोनों लागू किया जा सकता है। इसके अलावा आईपीसी के कई प्रावधान हैं जिसमें यह मामला दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद यह तय हो पाएगा कि कौन-कौन सी धाराएं लगाई गई हैं।

CISF महिला जवान को कितनी सजा सकती :  एडवोकेट आशीष पांडे कहते हैं, इसक मामले में यह भी जांच का विषय हो सकता है कि क्या उस महिला जवान के पास कोई हथियार था? या थप्पड़ मारने के बाद सांसद को और नुकसान पहुंचाने का इरादा था। ड्यूटी के दौरान कानून थप्पड़ मारा, यह भी जांच में अहम पेच साबित हो सकता है। इसके अलावा सर्विस से जुड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है। हालांकि,कार्रवाई कितनी होगी, यह जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद तय होगा।  एक्सपर्ट कहते हैं, जिस समय यह घटना हुई, उस समय क्या हालात थे, महिला जवान ने अचानक ऐसा किया या इसकी वजह कुछ और थी, या वजह सिर्फ किसान मुद्दे तक सीमित थी। पूरी रिपोर्ट और उसमें दर्ज धाराओं के आधार पर ही कुछ कहा जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दो दिवसीय सौर ऊर्जा मेले का एडीसी ने किया शुभारंभ, घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र लागवाने से घरों में बिजली के बिलों में कमी आएगी

ऊना: अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज एमसी पार्क ऊना में दो दिवसीय सौर ऊर्जा मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एडीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में उपलब्ध...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शर्ट उतारकर डांस, पुशअप : मनाली के अटल टनल में दिल्ली के लड़कों का हुड़दंग : पुलिस ने लिया एक्शन

कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है. बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू-मनाली घूमने के ले आ रहे हैं. उनकी पहली पसंद अटल टनल से लाहौल स्पीति बना हुआ है. टनल...
article-image
पंजाब

पूर्व पंच ने दो बच्चों की मां से किया रेप : महिला से दरिंदगी

अबोहर : अबोहर में 2 बच्चों की मां के साथ रेप की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि थाना खुईयां सरवर व कल्लरखेडा चौकी के अंतर्गत आते एक गांव की महिला...
article-image
पंजाब

 मास्क न पहनना व नाइट कफ्र्यू के दौरान गैर जरुरी यातायात पर होगी कार्रवाई,  कफ्र्यू के उल्लंघन पर 28 मामले दर्ज, मास्क न पहनने पर 471 चालान : एस.एस.पी

लोग कोविड संबंधी निर्देशों को गंभीरता से अपनाएं होशियारपुर  : कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने लोगों को अपील करते हुए कहा कि सरकार व स्वास्थ्य विभाग...
Translate »
error: Content is protected !!