पीर निगाहा में माथा टेकने गई 32 वर्षीय महिला लापता : पंजाब से परिवार के साथ महिला आई थी माथा टेकने

by

ऊना :   परिवार सहित धार्मिक स्थल पीर निगाह में  माथा टेकने गई 32 वर्षीय महिला लापता होने का मामला सामने आया है। महिला रमनप्रीत पत्नी लाडी निवासी राजपूरा तहसील फिल्लौर, जालंधर पंजाब की रहने वाली है। वह वीरवार को माथा टेकने के लिए पीर निगाह पहुंचे थे। फिलहाल पति की शिकायत के बाद ऊना पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
रमनप्रीत के पति लाडी के अनुसार परिवारिक सदस्यों सहित वीरवार को सुबह पीर निगाह में माथा टेकने आए। यहां पर माथा टेकने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद रमनप्रीत बाहर बाजार में सामान लेने के लिए गई। इस बीच वापस परिवार के पास न लौटी। परिवार सदस्यों ने रमनप्रीत की तलाश अपने स्तर पर पीर निगाह के आसपास की, लेकिन काफी देर तक ढूंढने पर भी उसका कोई अता-पता न चल पाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए लाडी ने ऊना पुलिस थाना में रमनप्रीत के लापता होने की शिकायत दी है। उधर, लापता महिला के भाई जसमीत सिंह ने रमनप्रीत के लापता होने पर मोबाइल नंबर 8264393426 पर जानकारी देने की अपील की है।
उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि शिकायत के बाद महिला की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने पीर निगाह के इर्द गिर्द लगे विभिन्न सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

लोक नायक कवि पुस्तक का लोकापर्ण 23 फरवरी को गढ़शंकर में : भम्मियां

गढ़शंकर। दोआबा साहित्य सभा, गढ़शंकर तथा नवजोत साहित्य संस्था, औड़ जिला शहीद भगत सिंह नगर दुारा सयुंक्त तौर पर पुस्तक लोक नायक कवि का लोकापर्ण समागम का आयोजन 23 फरवरी को दोआबा साहित्य सभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी व गैर सरकारी स्कूल 5 दिन के लिए बंद : डीसी ऊना जतिन लाल ने मंगलवार को गर्मी के लगातार बढ़ते प्रकोप देखते हुए जारी किए आदेश

ऊना  : ऊना जिला का पारा 45 डिग्री पहुंचते ही जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है और बच्चों को हीट वेव से बचाने के लिए सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को 5...
article-image
पंजाब

Devotion to Lord Shiva in

Special Report by Senior Journalist Sanjeev Kumar from Datarpur At the sacred premises of Gati Machine Baba Lal Dayal Dham in Datarpur, renowned spiritual leader Mahant Ramesh Das Ji Shastri shared his message on...
पंजाब

75 ग्राम हेरोईन बरामद : महिला सहित दो काबू

नवांशहर। थाना सदर बंगा पुलिस ने 75 ग्राम हेरोईन बरामद कर महिला सहित दो लोगों को काबू किया है। एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पर्टी के साथ सीआईए स्टाफ से गांव...
Translate »
error: Content is protected !!