लकड़ी तस्करी कर रहे 10 वाहन पकड़े : खैर और अन्य पेड़ों की लकड़ी लदी थी, पुलिस ने शिकायतों के आधार पर किए मामले दर्ज

by

एएम नाथ। अंब ; वन विभाग ने लकड़ी तस्करी कर रहे 10 वाहनों को पकड़ा है, जिसमें खैर और अन्य पेड़ों की लकड़ी लदी पाई गई। बताया जा रहा है कि लकड़ी को पंजाब लेकर जाया जा रहा था। वन विभाग की अंब टीम ने उक्त कार्रवाई अमल में लाई है। वन विभाग ने पुलिस के पास इसकी शिकायत भी सौंपी है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है। एक सप्ताह के भीतर वन विभाग की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले भी वन विभाग ने गगरेट और अंब में एक दर्जन के करीब वाहनों को लकड़ी तस्करी करते हुए दबोचा था।
जानकारी के अनुसार वन विभाग अंब रेंज की टीम ने कान्हा राम के नेतृत्व में नाके के दौरान खैर से लदे एक वाहन को पकड़ा है। वन खंड अधिकारी गगरेट अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि टीम ने शनिवार सुबह पांच बजे अंबोटा और संघनई की सीमा के पास गुज्जर खडड रोड पर संयुक्त नाका लगाया हुआ था। इस दौरान सुबह आठ बजे एक पिकअप ट्राला आया, जिसे जांच के लिए रोका गया। लेकिन ट्राला चालक ने गाड़ी को रोकने के बजाय भगा लिया। इसके बाद टीम की ओर से ट्राला का पीछा कर भंजाल के पास उसे दबोच लिया गया। गाड़ी की चेकिंग की गई तो उसमें खैर की लकड़ी भरी हुई थी। पुलिस ने गाड़ी चालक शकीन मोहम्मद निवासी संघनई के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा वन विभाग की टीमों द्वारा अन्य स्थानों पर नाके के दौरान आठ गाडिय़ों को पकड़ा गया। इन सभी वाहनों को टटेहड़ा स्थित स्टोर पर पहुंचाया गया है।
उधर, वन मंडलाधिकारी सुशील राणा ने बताया कि वन विभाग की टीमों ने संघनई और अंब में नाके के दौरान खैर व अन्य लकड़ी से भरे 10 वाहनों को पकड़ा है। सभी वाहनों को जब्त कर टटेहड़ा स्थित वन विभाग के स्टोर में पहुंचाया गया है। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने वन विभाग की अलग-अलग शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर लिए हैं। इस संबंध में जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के तहत ज़िला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित :

 सोलन :  उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के तहत लक्षित वर्गों के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित बनाने के लिए सभी विभागों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोगों के जीवन भर की कमाई ही नहीं कमाने के साधन भी नष्ट हो गए : जय राम ठाकुर

मासूम नीतिका को जयराम ठाकुर ने दुलारा, बोले बिटिया को नहीं होने देंगे कोई समस्या सबसे ज्यादा नुकसान जिला मंडी में हुआ, सिर्फ सराज से कुल 27 लोग मृत या लापता हैं 35000 से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी पहुंचा जीएसआई दल, टारना में भूभौतिकीय कारकों का करेगा अध्ययन : भूधंसाव की रोकथाम के लिए त्वरित समाधान के साथ ही सुझाएगा भविष्य के लिए दीर्घकालिक उपाय

मंडी,27 सितंबर। मंडी की टारना पहाड़ी में बरसात में हुए भूस्खलन और भूधंसाव के कारणोंको खंगालने और इसे रोकने के उपायसुझाने के लिए भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) चंडीगढ़ का दो सदस्यीय दल बुधवार को...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हमले के वक्त नहीं दिखे 175 मुलाजिम : रंधावा और पुलिसकर्मियों की हरकतें संदिग्ध – बिक्रम मजीठिया

अमृतसर :  अमृतसर में गोल्डन टेंपल के बाहर सजा पूरी कर रहे सुखबीर बादल पर हुए हमले के मामले में अकाली दल ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। बिक्रम मजीठिया...
Translate »
error: Content is protected !!