तेज रफ्तार टिप्पर ने 16 वर्षीय युवक को कुचला , मौके पर मौत : गुस्साए परिजनों ने पुलिस थाने के समक्ष दो घंटे लगाया जाम

by

ड्राइवर को पकड़ने तथा ड्राइवर व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उठाया जाम

गढ़शंकर :  13 जून : गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब रोड पर सिविल अस्पताल के निकट तेज रफ्तार टिप्पर ने साइकिल पर 16 वर्षीय नाबालिग को कुचल डाला। जिस पर नाबालिग युवक की मौके पर मौत हो गई। गुस्साए लोगो ने पुलिस थाना गढ़शंकर के समक्ष ट्रैफिक जाम कर दी और पुलिस द्वारा टिपर चालक को पकड़ने और बिभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज करने के बाद जाम हटाया।
अंकित (16 ) पुत्र सुरेश कुमार निवासी वार्ड नंबर 7, मोहल्ला अंबेडकर नगर गढ़शंकर सुबह करीब 6. 30 वजे गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब रोड पर साइकिल पर फुटवाल खेलने जा रहा था। इस दौरान श्री आनंदपुर साहिब की और आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर नंबर पीबी-65-एडी-3527 ने पीछे से साइकिल स्वर नाबालिग युवक को कुचल दिया और नाबालिग युवक की मौके पर मौत हो गई। इस बीच टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद गुस्साए मृतक के परिजनो और लोगो ने पुलिस थाने के समक्ष सड़क पर ट्रैफिक जाम कर दी और पंजाब सरकार व हलका विधायक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लगातार दो घंटे के जाम के बाद एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नगरा जाम लगा कर बैठे लोगो को बताया कि टिप्पर के मालिक तथा चालक परमजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना उठाया।
मृतक अंकित की मां सीमा और रिश्तेदारों ने बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा रोजाना की तरह सुबह करीब 6. 30 बजे सरकारी स्कूल गढ़शंकर में फुटबॉल खेलने जा रहा था। जब बह सरकारी अस्पताल के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार टिप्पर ने उसे कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी। मृतक अंकित सुरेश कुमार की करीब 6 महीने पहले मौत हो गई थी। प्रदर्शन दौरान बार एसोसिऐशन गढ़शंकर के प्रधान पंकज कृपालर, विंदर नीटा, कामरेड गुरनेक सिंह भज्जल, कामरेड कुलभूषण कुमार के तेज रफ्तार टिप्परों द्वारा लोगो को कुचले जाने पर भी प्रशासन द्वारा कड़ी करवाई ना करने की निंदा करते हुए मृतक अंकित के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।

एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा : टिप्पर चालक परमजीत सिंह को ग्रिफ्तार कर लिया गया और टिप्पर के मालिक तथा चालक परमजीत सिंह के खिलाफ धारा 427 , 279 ,304- ए तहत मामला दर्ज किया गया।
कैप्शन… मृतक के परिजन और गुस्साए लोग पुलिस स्टेशन के समक्ष प्रदर्शन करते हुए, विलाप करते परिजन और मृतक अंकित की फाइल फोटो ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

8 अप्रैल को जिला ऊना की सभी पंचायतों में होगी ग्राम सभा की विशेष बैठकः डीसी राघव शर्मा

राघव शर्मा ने मनरेगा व 15वें वित्तायोग के तहत कार्य विभागीय शैल्फ में डलवाने को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की ऊना :   जिला ऊना की समस्त ग्राम पंचायतों में 8 अप्रैल 2022 को...
article-image
पंजाब

महिला की जमानत खारिज :  बच्चों का अपहरण कर, उन्हें भीख मांगने के लिए बेचने का धंधा करने के आरोप में गिरफ्तार है आरोपी महिला

मोहाली  :   बच्चों का अपहरण करने और उसके बाद उन्हें भीख मांगने के लिए बेचने का धंधा करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी महिला गुरलीन कौर की नियमित जमानत याचिका मोहाली अदालत ने खारिज...
article-image
पंजाब

Late Prakash Kaur’s eyes

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 29 Prominent writer Amrik Singh Dayal and social worker Narinder Singh Soni Dayal,s Mother Prakash Kaur (85) passed away on August 18 in her native village Kalewal Beet. On As per the...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गहलोत’ और ‘पायलट’ ने डुबाई थी राजस्थान में कांग्रेस की नैया, अब हुड्डा और शैलजा ने हरियाणा में

चंडीगढ़ : हरियाणा चुनाव परिणाम आने से ठीक दो दिन पहले से ही दिल्ली में कुमारी शैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा डेरा डाले बैठे थे। दोनों में से कोई भी चुनाव परिणाम के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!